More
    Homeमध्यप्रदेशबेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत...

    बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार !

    Published on

    spot_img

    कुएं से पानी निकालने का जज़्बा बना लेखिका की कहानी की प्रेरणा

    – मुकेश पाण्डेय

    भोपाल/हरदा। ये कहानी हौसले की है, जज्बे की है। गर्मी के वक़्त पानी की किल्लत से जूझ रहे 7 सदस्यीय परिवार की सबसे बड़ी बेटी ने महज 19 साल की उम्र में दो दशक पहले वो काम कर दिखाया, जो आज भी मिसाल बना हुआ है।
    बात वर्ष 2006 की है। रेलवे लाइन के पास स्थित देवकालोनी की एक छोटी बस्ती जहां कच्चे मकान थे। परिवार की सबसे बड़ी बेटी नसरीन को रोज अपनी दो बहनों के साथ दूर से पानी लाना पड़ता था।
    एक दिन नसरीन ने ठान लिया कि कब तक ऐसी तकलीफ सहेंगे। उसने अकेले कुआं खोदने का फैसला कर लिया।
    सुबह से शाम तक नसरीन लगातार खुदाई करती। शुरुआत में हाथों से मिट्टी निकाली, फिर एक कटे पेड़ को गड्ढे के ऊपर रखकर रस्सी और डलिया के सहारे मिट्टी बाहर फेंकी। इस काम में उसकी बहनें और मां पिता मदद करते। कुएं से निकली मिट्टी से बांस-खपच्ची से बने अपने कच्चे घर को सबने मिलके लीप-पोतकर रहने लायक बनाया।
    और 20 वें दिन, 35 फुट गहरे गड्ढे में कुदाली की चोट पड़ते ही जमीन से पानी की धार फूट पड़ी। नसरीन और उसके परिवार की मेहनत का पसीना सार्थक हो गया। उस कच्चे कुएं से न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि आसपास के रहवासियों की प्यास बुझने लगी।
    नसरीन की हौसले और जज्बे से जुड़ी इस कहानी को माह नवम्बर वर्ष 2006 में प्रतिष्ठित दैनिक अख़बार में प्रमुख खबर के रूप में स्थान मिला।

    अनवरत चल रहा है जलस्रोत

    20 साल बाद भी वो उपहार लगातार चल रहा है। पहले का कच्चा कुआं अब पक्के कुएं में तब्दील हो चुका है । पहले जिस कुएं से नसरीन रस्सी बाल्टी से पानी खींचती रही सुरक्षित जाली लगे कुएं में पानी की मोटर भी लगी है। पूरे परिवार की पानी की जरूरत को कुआं पूरी कर रहा है।

    बेटे ने बढ़ाया मान

    आज नसरीन भोपाल में अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। पढ़ाई के प्रति ललक के चलते उन्होंने हरदा से बीए किया। बतौर शिक्षिका के पद पर कार्य किया। बीएड करने के दौरान राजधानी में प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कार्यरत नरेश मीणा से उनकी मुलाक़ात हुई। 2018 में उन्होंने शादी की। फिलहाल नसरीन अपने 7 वर्षीय बेटे नवनीत के भविष्य को संवारने में जुटी हैं।
    नवनीत ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड (IMO) में स्टेट टॉपर (थर्ड रैंक) हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। नवनीत को स्कॉलरशिप से साथ प्रसिद्ध धाविका पी.टी. उषा द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र भी मिला है।

    नसरीन का सपना

    नसरीन आज भी गरीब तबके के बच्चों को शिक्षित करने का सपना देखती हैं और एक ऐसे मंच की तलाश में हैं जहां से वो अपने नेक इरादों को साकार कर सकें।

    बेटी ने माता-पिता को दिया उपहार

    जैसे हर माता-पिता विदाई पर बेटी को उपहार देते हैं, नसरीन ने विदाई से पहले ही अपने बाबुल को जीवनभर का जलस्रोत उपहार में देकर एक नई मिसाल कायम की है। नसरीन की उपलब्धि पर पूरा परिवार नाज़ करता है।

    किताब में दर्ज हुई जज़्बे की कहानी

    उल्लेखनीय है कि इंदौर एडिशनल कमिश्नर ( कमर्शियल टैक्स) एवं लेखिका सपना शिवाले सोलंकी के हाल ही में प्रकाशित नौ कहानियों के संग्रह ‘थोड़ी सी धूप’ में नसरीन के इसी जज़्बे को ‘हारूंगी नहीं’ शीर्षक से कहानी का रूप दिया गया है। मालूम हो, शिवाले मैडम तत्समय प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हरदा में पदस्थ थीं। शिवाले मैडम ने कहा कि वे नसरीन से संपर्क कर उन्हें कहानी संग्रह भेंट करेंगी ।

    Latest articles

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    More like this

    भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया

    ग्लेन फिलिप्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की...

    झील किनारे शब्दों का संसार, कविता में छलका प्रेम और विरह का दर्द

    भोपाल। झील की लहरों के बीच शब्दों ने जब भावनाओं का रूप लिया तो...

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...