More
    Homeमध्यप्रदेशMP में गांजे की अवैध खेती पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2...

    MP में गांजे की अवैध खेती पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों में धार, रतलाम, खरगोन और सीधी जिलों में छापेमारी कर गांजे के 2,083 हरे पौधे और 22 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे के पौधों का कुल वजन 1,842.307 किलोग्राम है। कार्रवाई के दौरान खेतों में दूसरी फसलों के बीच गांजे की अवैध खेती किए जाने के मामले भी सामने आए हैं।

    धार में तीन जगह छापेमारी, 1,121 पौधे जब्त

    धार जिले में पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गांजे के कुल 1,121 हरे पौधे जब्त किए। टांडा थाना पुलिस ने ग्राम पुरा में कपास के खेत से 855 पौधे बरामद किए। इनका वजन 900.77 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 90 लाख 7 हजार 700 रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    डही थाना पुलिस ने ग्राम बोडगांव में खेत से गांजे के 206 पौधे जब्त किए। इनका वजन 406.74 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 61 लाख 11 हजार रुपये है।
    इसी तरह धामनोद थाना पुलिस ने ग्राम कच्छवानिया के गिनावापुर में चम्पू पिता सखाराम के तुअर के खेत से गांजे के 60 पौधे बरामद किए। इनका वजन 49.267 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

    पुलिस के मुताबिक, धार जिले में जब्त पौधों का कुल वजन 1,356.777 किलोग्राम है और इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 55 लाख 68 हजार 700 रुपये है। तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

    रतलाम में खेत से गांजे के 880 पौधे मिले

    रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजा में पुलिस ने खेत पर कार्रवाई कर गांजे के 880 हरे पौधे जब्त किए। इनका वजन 280.65 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 28 लाख 6 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खरगोन में कपास-मिर्ची की फसल के बीच हो रही थी खेती
    खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैडछा में पुलिस ने कपास और मिर्ची की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का पता लगाया। कार्रवाई में 82 हरे पौधे जब्त किए गए, जिनका वजन 204.88 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    सीधी में 22 किलो गांजा जब्त

    सीधी जिले में ऑपरेशन ‘प्रहार 2.0’ के तहत पुलिस ने ग्राम विजयपुर में दबिश देकर 22 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही गांजे के स्रोत और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

    मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी

    मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन, भंडारण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि गांजे की अवैध खेती या मादक पदार्थों के कारोबार से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

     

     

    Latest articles

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...

    भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मां-बच्चे मृत मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

    भोपाल। राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की...

    More like this

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...