More
    Homeमध्यप्रदेशबीना में रेल यातायात प्रभावित, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; 11 के रूट...

    बीना में रेल यातायात प्रभावित, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; 11 के रूट बदले, 14 के स्टेशन

    Published on

    spot_img

    भोपाल। बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के बाद लाइन और प्लेटफॉर्म की उपलब्धता से जुड़ी समस्या के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। इसके तहत चार मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, 11 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और 14 ट्रेनों के प्रारंभिक या गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। इससे भोपाल, बीना और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

    रेलवे के अनुसार, बीना-रूठियाई और रूठियाई-बीना के बीच चलने वाली चार मेमू सेवाओं के कुल 36 फेरे रद्द किए गए हैं। वहीं, बीना आने-जाने वाली कई मेमू ट्रेनों को आगासोद, खुरई, महादेवखेड़ी, मुंगावली और मंडी बामोरा जैसे वैकल्पिक स्टेशनों तक ही चलाया जाएगा।

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर होकर चलेगी

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813) का 17, 18 और 19 अक्टूबर को मार्ग बदला गया है। ये ट्रेनें बीना के बजाय संत हिरदाराम नगर, मक्सी और रूठियाई होकर संचालित होंगी।

    तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20482) भी 17 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से भोपाल, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, नागदा, कोटा और सवाई माधोपुर होकर चलेगी।

    इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-सूरत, गोरखपुर-ओखा, ओखा-गोरखपुर, अहमदाबाद-दरभंगा, दरभंगा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-बनारस सिटी और बनारस सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बीना स्टेशन को बायपास करते हुए फ्लाईओवर मार्ग से चलेंगी। इन ट्रेनों के मार्ग में 17 से 24 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर बदलाव रहेगा।

    बीना के बजाय दूसरे स्टेशनों से चलेंगी मेमू ट्रेनें

    ललितपुर-बीना मेमू अब आगासोद तक ही चलेगी, जबकि बीना-ललितपुर मेमू आगासोद से रवाना होगी। कटनी-बीना मेमू का संचालन खुरई तक सीमित रहेगा। कोटा-बीना की कुछ सेवाएं महादेवखेड़ी और मुंगावली तक ही चलेंगी।

    भोपाल-बीना और बीना-भोपाल मेमू ट्रेनों का संचालन भी मंडी बामोरा तक सीमित रहेगा। बीना-कटनी मुड़वारा मेमू 19 से 26 अक्टूबर तक महादेवखेड़ी स्टेशन से सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। वहीं, कटनी मुड़वारा-बीना मेमू 18 से 25 अक्टूबर तक महादेवखेड़ी तक चलेगी। इस ट्रेन का यहां आगमन रात 12:50 बजे निर्धारित है।

    यात्रा से पहले 139 पर करें संपर्क

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का मार्ग, समय और प्रारंभिक व गंतव्य स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें। ताजा जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

     

    Latest articles

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...

    भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मां-बच्चे मृत मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

    भोपाल। राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की...

    More like this

    खातेगांव टीआई की मौत के बाद आबकारी विभाग का एक्शन, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले...

    राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी को निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में...

    रामायण पार्ट-1 की एडवांस बुकिंग 51 करोड़ पार, 15 लाख टिकट बिके

    मुंबई। रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ ने सिनेमाघरों में दस्तक...