More
    Homeमध्यप्रदेशछात्रों पर पुलिस बर्बरता के विरोध में NSUI ने किया मुख्यमंत्री का...

    छात्रों पर पुलिस बर्बरता के विरोध में NSUI ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

    Published on

    spot_img

    भोपाल। NSUI Protest : भोपाल में आयोजित यूथ कॉन्क्लेव के दौरान छात्रों के साथ कथित पुलिस बर्बरता, मारपीट और बाल खींचने की घटना के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री  का पुतला दहन कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने आरोप लगाया कि सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की नकल करते हुए कार्यक्रम तो आयोजित कर रही है, लेकिन प्रदेश के छात्रों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। कई भर्तियां लंबित हैं, परीक्षाएं समय पर नहीं होतीं और परिणाम जारी होने में भी देरी होती है। ऐसे में सरकार को कार्यक्रमों के बजाय छात्रों की इन समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

    चौकसे ने कहा कि जिस कार्यक्रम में छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए थी, वहीं छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और बर्बरता के आरोप सामने आना गंभीर विषय है। सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि NSUI छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

    प्रदर्शन में NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान, जिला उपाध्यक्ष वंश कनौजिया, पीयूष पवार, अंकित पटेल, प्रणव सक्सेना, आदित्य राजपूत और तारीक खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।

    Latest articles

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों...

    ट्रम्प ने माना- ईरान जंग बनी मिडटर्म चुनाव में हार की वजह: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ...

    More like this