More
    Homeमध्यप्रदेशडायल-112 से क्राइम सीन तक: भेल मैदान में दिख रही न्याय की...

    डायल-112 से क्राइम सीन तक: भेल मैदान में दिख रही न्याय की पूरी प्रक्रिया, 14 जोन में नई न्याय संहिताओं की जानकारी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश पुलिस आधुनिक पुलिसिंग और न्याय प्रक्रिया को आमजन के लिए सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत कर रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर को इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। 7 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में अपराध की सूचना मिलने से लेकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच, फॉरेंसिक साक्ष्य, अभियोजन और न्यायालयीन प्रक्रिया तक की पूरी यात्रा को 14 विशेष जोन में मॉडल, डिजिटल तकनीक, वीडियो और सजीव नाट्य मंचन के माध्यम से समझाया जा रहा है।

    डायल-112 से पुलिस रिस्पॉन्स तक लाइव डेमो

    प्रदर्शनी में डायल-112 का लाइव डेमो प्रमुख आकर्षण है। इसमें आपातकालीन कॉल प्राप्त होने, कॉलर से जरूरी जानकारी लेने, सूचना दर्ज करने, डिस्पैचर द्वारा उसका विश्लेषण करने और संबंधित पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना करने की प्रक्रिया दिखाई जा रही है।
    आगंतुकों को यह भी बताया जा रहा है कि डायल-112 की सूचना रिसीविंग, डिस्पैच, पुलिस रिस्पॉन्स और वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग किस तरह समन्वित व्यवस्था के तहत होती है। प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर करीब 1200 एफआरवी वाहनों की निगरानी और समीक्षा की व्यवस्था भी प्रदर्शित की गई है।

    क्राइम सीन से न्यायालय तक साक्ष्यों की पूरी कहानी

    प्रदर्शनी में 3डी क्राइम सीन मॉडल के जरिए गंभीर अपराध के घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच को समझाया जा रहा है। नाट्य मंचन में ग्रामीण परिवेश में एक झोपड़ी के सामने गोली चलने और चाकू से हमला होने की घटना को प्रदर्शित किया गया है। मौके पर चाकू, बोतल, बटन, कारतूस का खोखा और संभावित रक्त के निशान जैसे साक्ष्य दिखाए गए हैं।
    पुलिस द्वारा सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित करने और साक्ष्यों को संरक्षित करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। इसके बाद एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वाड की मदद से वैज्ञानिक जांच को आगे बढ़ाने का प्रदर्शन किया जा रहा है।

    स्केल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फिंगरप्रिंट और जैविक साक्ष्यों के परीक्षण, कारतूस के खोखे के आधार पर क्षेत्र की व्यवस्थित तलाशी तथा अन्य भौतिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है।

    संदिग्ध की पहचान होने पर मोबाइल फॉरेंसिक वैन में उपलब्ध जीएसआर परीक्षण किट से प्राथमिक जांच और आगे कन्फर्मेटरी परीक्षण के लिए नमूने राज्य न्यायालय विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की जा रही है।

    साइबर ठगी से बचाव का संदेश

    प्रदर्शनी में साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है। नागरिकों को बताया जा रहा है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। ठगी के मामलों में ‘गोल्डन ऑवर’ बेहद महत्वपूर्ण है। जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, रकम को ट्रैक और फ्रीज कराने के प्रयास उतने प्रभावी हो सकते हैं।

    ऑनलाइन जॉब स्कैम, शॉपिंग फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही म्यूल अकाउंट के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। किसी अन्य व्यक्ति को अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने देना या अनजान व्यक्ति के खाते में रकम लेकर नकद देना साइबर अपराध में संलिप्तता का कारण बन सकता है।
    प्रदर्शनी में स्पष्ट किया जा रहा है कि पुलिस में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का कोई प्रावधान नहीं है। संदिग्ध कॉल, वीडियो कॉल या धनराशि की मांग होने पर घबराने के बजाय तत्काल शिकायत करनी चाहिए।

    चार समय पर हो रहा सजीव मंचन

    प्रदर्शनी में प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे, दोपहर 1 बजे, 3:30 बजे और शाम 5 बजे सजीव नाट्य मंचन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय रंगकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी, डॉक्टर और अभियोजन अधिकारी अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए न्याय प्रक्रिया को समझा रहे हैं।

    हेल्प डेस्क से मिलेगी पूरी जानकारी

    प्रदर्शनी में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। यहां नागरिकों और विद्यार्थियों को 14 विशेष जोन, आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था और प्रदर्शित प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। आगंतुक अपने सवालों के जवाब भी हेल्प डेस्क पर प्राप्त कर सकते हैं।

     

    Latest articles

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों...

    ट्रम्प ने माना- ईरान जंग बनी मिडटर्म चुनाव में हार की वजह: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ...

    More like this

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों...