More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘नाड़ी विश्लेषण-2026’, देशभर के विशेषज्ञ...

    भोपाल में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘नाड़ी विश्लेषण-2026’, देशभर के विशेषज्ञ करेंगे मंथन

    Published on

    spot_img

    भोपाल।Nadi Vishleshan 202: पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, भोपाल और राष्ट्रीय आयुष मिशन (मध्यप्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘नाड़ी विश्लेषण-2026’ का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी रजत जयंती ऑडिटोरियम में होगी।

    संगोष्ठी में नाड़ी परीक्षा के शास्त्रीय सिद्धांतों, चिकित्सकीय उपयोगिता और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही आयुर्वेद में नाड़ी परीक्षण के वैज्ञानिक एवं अनुसंधानात्मक पक्षों पर भी चर्चा होगी।

    कार्यक्रम में देशभर से प्रतिष्ठित नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य तपन कुमार, वैद्य संजय पी. छाजेड, वैद्य सुशांत मिश्रा, डॉ. भाग्यश्री गावंडे, डॉ. नवीन चंद्र जोशी, डॉ. प्रज्ञान त्रिपाठी और डॉ. गायत्री आर. मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। विशेषज्ञ नाड़ी परीक्षा के विभिन्न आयामों पर अपने अनुभव साझा करेंगे तथा प्रतिभागियों को नाड़ी परीक्षण की विधि, महत्त्व और व्यावहारिक उपयोग के बारे में मार्गदर्शन देंगे।

    संगोष्ठी का आयोजन डॉ. उमेश शुक्ला, प्राचार्य, के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसमें आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े चिकित्सक, शोधकर्ता, शिक्षक और विद्यार्थी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य नाड़ी परीक्षा की पारंपरिक ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक एवं अनुसंधानात्मक दृष्टिकोण से समझना और इसके चिकित्सकीय उपयोग को लेकर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

    Latest articles

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों...

    ट्रम्प ने माना- ईरान जंग बनी मिडटर्म चुनाव में हार की वजह: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ...

    More like this