More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी बीजेपी प्रभारी बिप्लब देव की नेताओं को नसीहत, बोले- संगठन में...

    एमपी बीजेपी प्रभारी बिप्लब देव की नेताओं को नसीहत, बोले- संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं

    Published on

    spot_img

    प्रदेश अध्यक्ष से बूथ अध्यक्ष तक सबकी अहम भूमिका, मिलकर काम करने पर जोर

    भोपाल। MP Bjp Prabhari baithak: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में कोई छोटा या बड़ा नेता नहीं होता, बल्कि हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी और अनुभव होता है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक सभी को मिलकर काम करना होगा, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकेगा।

    प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद गुरुवार को बिप्लब देव ने कहा कि जनता ने भाजपा को सरकार चलाने का दायित्व सौंपा है। पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

    इसके लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से योजनाओं के प्रचार के साथ उनके क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंचने की स्थिति का लगातार फॉलोअप करने को कहा।

    नरोत्तम मिश्रा की गैरमौजूदगी पर बोले- सब सामान्य

    बुधवार को हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा की गैरमौजूदगी को लेकर उठे सवालों पर बिप्लब देव ने कहा कि उनकी नरोत्तम मिश्रा से बातचीत हुई है और सब कुछ सामान्य है। उन्होंने बताया कि बैठक में कोर कमेटी के सभी मौजूदा सदस्य शामिल हुए थे। फिलहाल कोर कमेटी का आकार छोटा किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि बड़े परिवार में आपसी मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इन मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर नहीं आना चाहिए। पार्टी के भीतर संवाद और समन्वय के जरिए सभी मुद्दों का समाधान किया जाना चाहिए।

    भाजपा में लोकतंत्र, शालीनता जरूरी

    पार्टी नेताओं के बीच समन्वय के सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहां सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। यह न तो कम्युनिस्ट पार्टी है और न ही परिवार तंत्र। उन्होंने संगठन में आपसी सम्मान और शालीनता बनाए रखने पर जोर दिया। बिप्लब देव ने कहा, “छोटा और बड़ा नेता कुछ नहीं होता, सिर्फ तजुर्बा छोटा-बड़ा होता है।” उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर संगठन के लिए काम करने की अपील की।

    गांवों और बूथों तक पहुंचेंगे प्रदेश प्रभारी

    बिप्लब देव ने कहा कि वह केवल नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने के लिए प्रदेश में नहीं आए हैं, बल्कि उनसे सीखना भी चाहते हैं। उनके मुताबिक, बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के पास भी संगठन का व्यापक अनुभव होता है, जिसे समझना जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में वह प्रदेश के गांवों और बूथों तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके जरिए जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।

     

    Latest articles

    उज्जैन: उज्ज्वला योजना के फर्जीवाड़े में 20 हजार की रिश्वत, कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार

    उज्जैन। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े की शिकायत पर कार्रवाई कराने के नाम...

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार और कच्चे तेल की कीमतों...

    More like this

    उज्जैन: उज्ज्वला योजना के फर्जीवाड़े में 20 हजार की रिश्वत, कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार

    उज्जैन। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े की शिकायत पर कार्रवाई कराने के नाम...

    सोशल मीडिया की बेलगाम आजादी पर लगाम जरूरी

    Social Media Regulation: सोशल मीडिया आज अभिव्यक्ति का सबसे सुलभ माध्यम बन चुका है,...

    Diwali 2026: 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव, जानें धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व शुभ मुहूर्त

    उज्जैन। दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव वर्ष 2026 में 6 नवंबर से शुरू होकर...