More
    Homeजीवन शैलीकॉफी और हाइड्रेशन- क्या सच में पीने से होता है बॉडी में...

    कॉफी और हाइड्रेशन- क्या सच में पीने से होता है बॉडी में डिहाइड्रेशन?

    Published on

    spot_img

    -मंगला दीक्षित

    कॉफी दुनिया की सबसे लोकप्रिय ड्रिंक में से एक है। सुबह की शुरुआत हो या ऑफिस के लंबे कामकाजी घंटे, करोड़ों लोग रोजाना कॉफी पीते हैं। लेकिन लंबे समय से यह धारणा है कि कॉफी पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, क्योंकि यह पेशाब की मात्रा बढ़ा देती है। हालिया रिसर्च और विशेषज्ञों की राय इस मिथक को काफी हद तक गलत साबित करती है।

    हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कॉफी पीने वाले लोगों और केवल पानी पीने वालों की तुलना की। परिणामों में दोनों समूहों के शरीर में पानी के स्तर में कोई बड़ा अंतर नहीं पाया गया। यानी सामान्य मात्रा में कॉफी पीना डिहाइड्रेशन का कारण नहीं बनता। शोध में यह भी पाया गया कि पुराने अध्ययन, जिनके आधार पर कॉफी को डिहाइड्रेंट माना गया, उनमें शामिल लोग या तो बहुत ज्यादा कैफीन ले रहे थे या नियमित कॉफी पीने वाले नहीं थे। जबकि आज की रिसर्च बताती है कि नियमित कॉफी पीने वालों का शरीर कैफीन के प्रभाव के प्रति अभ्यस्त हो जाता है।

    कितना कॉफी पीना सुरक्षित है?

    विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ लोगों के लिए दिन में 3–4 कप कॉफी पीना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। इस मात्रा में पीने से शरीर के हाइड्रेशन स्तर, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन या कुल तरल पदार्थ पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं करता और यह रोजाना तरल पदार्थ की जरूरत में कुछ योगदान भी दे सकती है।

    ज्यादा कॉफी के नकारात्मक असर

    हालांकि, अगर कोई व्यक्ति रोजाना 400-500 मिलीग्राम से अधिक कैफीन लेता है, तो इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए कॉफी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। इनमें शामिल हैं-

    घबराहट और तनाव
    दिल की धडक़न तेज होना
    नींद पर असर
    एसिडिटी और पाचन समस्याएं

    कॉफी का प्रकार भी मायने रखता है

    सिर्फ मात्रा ही नहीं, बल्कि कॉफी का प्रकार भी महत्वपूर्ण है। बाजार में मिलने वाली कई ड्रिंक्स में क्रीम, सिरप, व्हिप्ड टॉपिंग और एक्स्ट्रा शुगर होती है। ऐसी कॉफी में कैलोरी और शुगर ज्यादा होने के कारण स्वास्थ्य लाभ कम हो सकते हैं। ब्लैक या नॉर्मल कॉफी सबसे सही विकल्प है, क्योंकि इसमें अतिरिक्त शुगर और कैलोरी नहीं होती।

    हाइड्रेशन के लिए पानी जरूरी

    विशेषज्ञों का कहना है कि कॉफी पानी का विकल्प नहीं है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना हमेशा जरूरी है, खासकर-

    गर्म मौसम में
    एक्सरसाइज के दौरान
    बीमारी के समय
    लंबे समय तक काम करते समय

    Latest articles

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...

    दतिया उपचुनाव: शाम 5 बजे थमेगा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.20 लाख मतदाता

    भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार...

    MP Weather Update: फिर सक्रिय मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश का आंकड़ा अभी भी...

    More like this

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...

    दतिया उपचुनाव: शाम 5 बजे थमेगा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.20 लाख मतदाता

    भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार...