More
    HomeखेलRishabh Pant बने Rest of India के कप्तान, Sarfaraz Khan को मिली...

    Rishabh Pant बने Rest of India के कप्तान, Sarfaraz Khan को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी

    Published on

    spot_img

    मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि सरफराज खान उपकप्तान होंगे। रेस्ट ऑफ इंडिया का मुकाबला 2025-26 रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होगा।

    ईरानी कप का मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला होता है।

    वनडे टीम में पंत को नहीं मिली जगह

    BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीमों का ऐलान किया है। 15 सदस्यीय वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को बरकरार रखा गया है, जबकि रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है।
    वहीं, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी और पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत वनडे टीम में जगह नहीं बना सके, लेकिन उन्हें ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

    घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों को मौका

    रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों में शामिल स्मरण रविचंद्रन ने 950 रन, जबकि आयुष दोसेजा ने 949 रन बनाए थे। दोनों को टीम में जगह मिली है।

    तेज गेंदबाज आकाश दीप भी टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले सात महीनों से चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। उनका चयन फिटनेस के आधार पर किया गया है और ईरानी कप में खेलने से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

    टीम में मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी और आर्यन पांडे जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। इसके अलावा टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके मानव सुथार और सारांश जैन को भी टीम में जगह दी गई है।

    रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम

    ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप (फिटनेस), मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसेजा।

    Latest articles

    AI से मानव सभ्यता को बड़ा खतरा? नोबेल विजेता जेफ्री हिंटन ने 10 साल में गंभीर जोखिम की दी चेतावनी

    लंदन। Artificial Intelligence : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र के प्रमुख वैज्ञानिक और नोबेल...

    एन चंद्रशेखरन 2032 तक बने रहेंगे टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने 5 साल का कार्यकाल बढ़ाया

    नई दिल्ली। N Chandrasekaran : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अब वर्ष 2032...

    Medical Store CCTV Rule: मेडिकल स्टोर्स में CCTV होगा जरूरी? Schedule H, H1 और X दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी

    नई दिल्ली। मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की बिक्री और रिकॉर्डिंग व्यवस्था को और सख्त...

    क्या लोकतंत्र में व्यवस्था से सवाल करना गलत है?

    -महेश दीक्षित Prahlad Pandey:इंदौर में सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय ने पत्नी संगीता पांडेय के साथ गांधी...

    More like this