More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में बाढ़ से तबाही: सतना-चित्रकूट में पुल बहा, रेलवे ट्रैक डूबा;...

    एमपी में बाढ़ से तबाही: सतना-चित्रकूट में पुल बहा, रेलवे ट्रैक डूबा; 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून का दौर जारी है। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद सतना, चित्रकूट, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात बन गए। चित्रकूट में गोरगी बांध के फूटने के बाद निचले इलाकों में तेजी से पानी भर गया। मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफान पर पहुंच गई। तेज बहाव में रामघाट का बड़ा पुल बह गया, जबकि कई सड़कें पानी में डूब गईं।

    बाढ़ के कारण सतना-चित्रकूट मार्ग तीन स्थानों पर बंद हो गया। रामघाट और भरतघाट पूरी तरह जलमग्न हो गए। घाट के आसपास की करीब 400 दुकानें भी पानी की चपेट में आ गईं। नयागांव राजमहल तक पानी पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घरों और होटलों में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं।

    चित्रकूट में पुल बहा, सड़कें डूबीं

    चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान के कारण हालात लगातार बिगड़ते गए। रामघाट का पुल तेज बहाव नहीं झेल सका और पानी में बह गया। कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह जलमग्न होने से आवागमन बंद हो गया। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    सतना में रेलवे ट्रैक डूबा, ट्रेनें प्रभावित

    सतना के मझगवां में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ। आनंद विहार से रीवा जा रही यात्री ट्रेन को कई घंटे तक रोकना पड़ा। नागौद में थाने और पेट्रोल पंप तक पानी पहुंच गया। कोठी में मकान गिरने से चार भैंस मलबे में दब गईं, जिनमें दो की मौत हो गई।

    पन्ना में कई गांवों का संपर्क कटा

    पन्ना में लगातार बारिश और बांध से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई। बानसुजारा बांध के आठ गेट खोलकर धसान नदी में 792 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा गया। इसके बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया और आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। कई गांव पानी से घिरे होने के कारण टापू जैसे नजर आए।

    आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने रविवार को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का अनुमान है।

    प्रदेश में अब तक 27 इंच बारिश

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक करीब 694.5 मिलीमीटर यानी 27 इंच बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 762.3 मिलीमीटर यानी 30 इंच है। इस हिसाब से अब भी करीब 2.7 इंच बारिश की कमी है।

    कुल बारिश सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से करीब 5 प्रतिशत, जबकि पश्चिमी हिस्से में करीब 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के 39 जिलों में सामान्य से कम, जबकि 16 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

    Latest articles

    Bhopal Ganeshotsav 2026: बप्पा की एंट्री शुरू, गूंजे ‘गणपति मोरया’ के जयकारे

    भोपाल। गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही राजधानी भोपाल में उत्सव का माहौल बनने...

    भोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई, गोपाल और चांद चोर आएंगे सामने

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार इस वीकेंड भोपाल में दर्शकों से सीधे रूबरू...

    ‘हनुमान अंश’ ने छेड़ी बहस: क्या सिनेमा फिर लौटा रहा है समाज के खोए हुए मूल्य? दर्शकों ने दिए बेबाक जवाब

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने...

    MBBS Seats: देश में 13,186 नई सीटें बढ़ीं, MP को मिलीं 520 सीटें

    नई दिल्ली। मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग...

    More like this

    Bhopal Ganeshotsav 2026: बप्पा की एंट्री शुरू, गूंजे ‘गणपति मोरया’ के जयकारे

    भोपाल। गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही राजधानी भोपाल में उत्सव का माहौल बनने...

    भोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई, गोपाल और चांद चोर आएंगे सामने

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार इस वीकेंड भोपाल में दर्शकों से सीधे रूबरू...

    ‘हनुमान अंश’ ने छेड़ी बहस: क्या सिनेमा फिर लौटा रहा है समाज के खोए हुए मूल्य? दर्शकों ने दिए बेबाक जवाब

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने...