More
    Homeमध्यप्रदेशBalaghat News: बैगा आदिवासी गांवों में बच्चों की मौत पर CM मोहन...

    Balaghat News: बैगा आदिवासी गांवों में बच्चों की मौत पर CM मोहन यादव का दौरा, परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

    Published on

    spot_img

    बालाघाट। बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की मौत के बाद बने चिंताजनक हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को प्रभावित गांवों का जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लांजी के बाद कोरका और बोंदारी गांव का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों से मुलाकात कर बच्चों की मौत, स्वास्थ्य सुविधाओं, पोषण आहार और सरकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों से CM ने की बातचीत

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोंदारी गांव में ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों की मौत के कारणों और गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों से क्षेत्र में पोषण आहार के वितरण और उसकी उपलब्धता की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई।

    क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने वनाधिकार पट्टों, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदिवासी परिवारों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

    स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार देने और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का उपयोग करने की अपील की।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ आदिवासी गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही पोषण से जुड़े सरकारी कार्यक्रमों की नियमित निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

    ये भी पढ़े

    MP Police Transfer: अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस, चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

    बैगा परिवारों की आय बढ़ाने पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा आदिवासी परिवारों को वनाधिकार पट्टों के साथ-साथ पशुपालन, बकरी पालन और मुर्गी पालन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सरकार का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाकर आदिवासी परिवारों की आय में वृद्धि करना है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब सुरक्षा के साथ विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इन गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

    बालाघाट में 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के विकास के लिए 225 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इन कार्यों के जरिए सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना है।

    मुख्यमंत्री ने पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन और वन आधारित आजीविका के माध्यम से ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया।

    आदिवासी महिलाओं ने CM मोहन यादव को बांधी राखी

    मुख्यमंत्री के गांव दौरे के दौरान आदिवासी महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि बालाघाट अब नक्सलवाद को पीछे छोड़कर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में स्थायी शांति के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देना है।

    ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

    मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, सांसद भारती पारधी, विधायक संजय उइके, गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे, मधु भगत और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...