More
    Homeमध्यप्रदेशMP Police Transfer: अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस, चंचल शेखर को खेल...

    MP Police Transfer: अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस, चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Police Transfer मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। गृह विभाग ने वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किए हैं। 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया ADG इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) नियुक्त किया गया है। उन्हें ADG साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    वहीं, 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है। वे अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद पर तैनात थे।

    अंशुमन यादव को इंटेलिजेंस और साइबर की जिम्मेदारी

    अंशुमन यादव फिलहाल खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर अब पुलिस की महत्वपूर्ण और संवेदनशील शाखा इंटेलिजेंस की कमान सौंपी है।

    उन्हें ADG गुप्तवार्ता के साथ ADG साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिहाज से यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    ए. साईं मनोहर के रिटायरमेंट से पहले नियुक्ति

    मौजूदा ADG इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले ही सरकार ने इंटेलिजेंस के नए प्रमुख के तौर पर अंशुमन यादव की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

    चंचल शेखर बने खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक

    अंशुमन यादव के इंटेलिजेंस में जाने के बाद खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी चंचल शेखर को दी गई है।

    चंचल शेखर अब तक ADG, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए उन्हें विभाग का संचालक नियुक्त किया है।

    दो अन्य वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

    सरकार ने दो अन्य वरिष्ठ IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।
    अनिल कुमार: 1993 बैच के स्पेशल DG अनिल कुमार को महिला सुरक्षा के मौजूदा प्रभार के साथ स्पेशल DG, अजाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
    डी. श्रीनिवास वर्मा: 1997 बैच के ADG डी. श्रीनिवास वर्मा को नारकोटिक्स और STF के मौजूदा प्रभार के साथ ADG, विशेष सशस्त्र बल (SAF) एवं SISF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    Latest articles

    भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के लिए इंतजाम

    भोपाल। Bhopal Army Day Parade: राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे...

    सनी देओल के हनुमान अवतार पर सस्पेंस, ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज पर भी नजरें

    मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को लेकर दर्शकों...

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...

    कैंसर की 543 दवाओं की कीमतों में बदलाव, 9 नवंबर से लागू होंगे नए दाम

    नई दिल्ली। Cancer Medicine Prices: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं...

    More like this

    भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के लिए इंतजाम

    भोपाल। Bhopal Army Day Parade: राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे...

    सनी देओल के हनुमान अवतार पर सस्पेंस, ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज पर भी नजरें

    मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को लेकर दर्शकों...

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...