More
    Homeमध्यप्रदेशमहंगाई, किसान और शिक्षा पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-...

    महंगाई, किसान और शिक्षा पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- 8 दिन में सुधार नहीं तो ‘दस्तक’ अभियान

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महंगाई, किसानों की समस्याओं, शराब के कथित अवैध कारोबार, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पत्रकारों से चर्चा में पटवारी ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है, किसान को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। इस दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी मौजूद रहे।

    पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देने तथा सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की।

    महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

    पटवारी ने खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए कहा कि सोयाबीन तेल में करीब 12 प्रतिशत, मूंगफली तेल में 10 प्रतिशत और सरसों तेल में लगभग 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। उन्होंने चीनी और दूध की कीमतें बढ़ने का भी दावा किया। पटवारी ने कहा कि एक तरफ उपभोक्ता महंगा सामान खरीद रहा है, वहीं किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।

    तुअर दाल की कीमत करीब 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए उन्होंने सवाल किया कि जब किसान को उचित दाम नहीं मिल रहा तो बाजार में वही उत्पाद महंगा क्यों बिक रहा है। उन्होंने सरकार पर किसानों से किए गए बोनस के वादे पूरे नहीं करने का भी आरोप लगाया।
    शराब और भ्रष्टाचार पर अभियान की चेतावनी

    पटवारी ने प्रदेश में शराबबंदी के दावों पर सवाल उठाते हुए अवैध शराब और कथित होम डिलीवरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहरीली शराब, अवैध शराब कारोबार और सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएगी।

    शिक्षा पर श्वेत पत्र की मांग

    पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, भवन और मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए।

    उन्होंने चेतावनी दी कि 8 दिन में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो कांग्रेस ‘दस्तक’ अभियान चलाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता स्कूलों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सामने लाएंगे। इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो प्रदेश के सभी संभागों में साइक्लोथॉन आयोजित की जाएगी।

    पटवारी ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, किसान, शिक्षा, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी।

     

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...