More
    Homeदेशपश्चिम बंगाल में शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली...

    पश्चिम बंगाल में शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

    Published on

    spot_img
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में सोमवार को 35 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आर.एन. रवि ने लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
    मंत्रिमंडल विस्तार में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 19 को राज्य मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
    मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। सोमवार का विस्तार नई सरकार का पहला बड़ा संगठनात्मक कदम माना जा रहा है।
    संवैधानिक सीमा 44 मंत्रियों की, अभी 3 पद खाली
    संविधान के 91वें संशोधन के तहत किसी राज्य में मंत्रियों की संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के आधार पर राज्य में अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है और अभी 3 पद रिक्त हैं।
    मुख्यमंत्री ने गृह-वित्त अपने पास रखा
    मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह और वित्त विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विभागों का बंटवारा पहले ही किया जा चुका है।
    किसको क्या जिम्मेदारी 
    -निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सौंपा गया।
    -दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास और कृषि विपणन विभाग की जिम्मेदारी मिली।
    -अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण और नगर निकाय विभाग दिए गए।
    -अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति तथा सहकारिता विभाग का प्रभार मिला।
    -क्षुदीराम टुडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग सौंपे गए।
    राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश
    शुभेंदु मंत्रिमंडल विस्तार को क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व ने विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों का चयन किया है।

    Latest articles

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...

    Nigeria Attack: कडुना में बंदूकधारियों का हमला, 30 लोगों की मौत

    अबूजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप...

    More like this

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...