शहडोल। जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने 26 पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए हैं। स्थानांतरण सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक शामिल हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों को 20 अगस्त 2026 तक नई पदस्थापना वाली इकाई में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के तबादले
तबादला आदेश के अनुसार उप निरीक्षक कामता प्यासी को थाना ब्यौहारी से थाना सोहागपुर, हरिमान सिंह परस्ते को थाना देवलोंद से थाना गोहपारू, रजनीश तिवारी को थाना कोतवाली से थाना बुढ़ार और राकेश बागरी को थाना कोतवाली से थाना जयसिंहनगर भेजा गया है।
इसी तरह उप निरीक्षक आमोस रावलकर को एसपी कार्यालय से थाना यातायात और राजकुमार सिंह को थाना ब्यौहारी से थाना अजाक पदस्थ किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक मो. सफी को थाना यातायात से पुलिस लाइन, क्लेमेंट जॉन को थाना पपौंध से थाना बुढ़ार, सूर्यभान सिंह को थाना गोहपारू से मेडिकल कॉलेज चौकी शहडोल और रामलुहर वर्मा को थाना देवलोंद से रिजर्व केंद्र भेजा गया है।
प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की भी नई पदस्थापना
प्रधान आरक्षक प्रशांत सोनी को थाना अजाक से थाना सोहागपुर, दिनेश शुक्ला को थाना देवलोंद से चौकी झींकबिजुरी, लाला प्रसाद को थाना जयसिंहनगर से थाना जैतपुर और अमित वर्मा को कंट्रोल रूम से थाना सीधी भेजा गया है।
प्रधान आरक्षक सत्यानारायण पांडेय का थाना सीधी से थाना यातायात, रियाज खान का थाना देवलोंद से थाना पपौंध और अजय उपाध्याय का थाना पपौंध से थाना देवलोंद तबादला किया गया है।
आरक्षक दीपक रावत को थाना पपौंध से थाना ब्यौहारी, सुशील पटेल को अस्पताल चौकी से रिजर्व केंद्र, धर्मेंद्र शुक्ला को थाना अमलाई से थाना ब्यौहारी और लवकुश शुक्ला को थाना सोहागपुर से थाना देवलोंद भेजा गया है।
इसके अलावा आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह का थाना यातायात से थाना सोहागपुर, शंकर सिंह श्याम का थाना जयसिंहनगर से थाना ब्यौहारी (सीसीटीएनएस), कैलाश प्रजापति का थाना कोतवाली से थाना खैरहा और धीरसाह बैगा का थाना ब्यौहारी से थाना जयसिंहनगर (सीसीटीएनएस) तबादला किया गया है। महिला आरक्षक प्रिया हल्का को थाना जयसिंहनगर से थाना सोहागपुर भेजा गया है।
20 अगस्त तक देनी होगी नई पदस्थापना पर आमद
पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में नई पदस्थापना इकाई में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा में आमद नहीं देने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न इकाइयों में कर्मचारियों की जरूरत के मुताबिक तैनाती से जोड़कर देखा जा रहा है।


