More
    Homeदेशकर्नाटक में 'शिवकुमार' के नाम पर आज लगेगी मुहर, डिप्टी CM पर...

    कर्नाटक में ‘शिवकुमार’ के नाम पर आज लगेगी मुहर, डिप्टी CM पर सस्पेंस बरकरार, यहां जानें हर अपडेट

    Published on

    spot_img

    कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार के नाम पर आज मुहर लग जाएगी। आज शाम को कर्नाटक में सीएलपी की बैठक होनी है, जिसमें डीके शिवकुमार के नाम की औपचारिकता पूरी की जाएगी। कर्नाटक के सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद आज बेंगलुरू में कांग्रेस पार्टी के CLP की मीटिंग होगी। इस बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। पार्टी के सभी विधायकों से मीटिंग के लिए बेंगलुरु में मौजूद रहने को कहा गया है। आज नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार अपनी नई कैबिनेट के साथ 3 जून को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

    दिल्ली में हुई बैठकें
    इससे पहले शुक्रवार को पार्टी अलाकमान ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों नेताओं से नए मंत्रिमंडल पर चर्चा की। दोनों नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे, जहां दोनों ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात की और राजनीतिक घटना पर चर्चा की। वहीं अब आज की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और नए चेहरों को मौका देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कर्नाटक में डिप्टी सीएम को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होगी।

    मंत्रिमंडल पर भी चर्चा
    कांग्रेस अलाकमान की कोशिश है कि नए सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख के ऐलान से पहले मंत्रिमंडल की तस्वीर भी साफ हो जाए, जिससे सारे मंत्री भी नए मुख्यमंत्री के साथ शपथ ले सकें। इसको लेकर शुक्रवार को पूरे दिन सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की दिल्ली के पार्टी नेताओं से मुलाकातों का दौर जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक आज सीएलपी लीडर के चुनाव के बाद डीके शिवकुमार 3 जून को शपथ ले सकते हैं। आज होने वाली बैठक में केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी शामिल रहेंगे। उनकी उपस्थिति में ही सीएलपी मीटिंग होगी।

    Latest articles

    खनन माफिया के हौसले बुलंद: आखिर किसके संरक्षण में कानून को चुनौती?

    मध्यप्रदेश में अवैध खनन का कारोबार अब केवल प्राकृतिक संसाधनों की लूट तक सीमित...

    भारत की रक्षा ताकत बढ़ी, 5000 KM दूर से आने वाली मिसाइलों को रोकने वाला सिस्टम सफल

    नई दिल्ली। भारत ने अपनी सामरिक और रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई पर पहुंचाते...

    MP में मानसून की दस्तक करीब, 33 जिलों में बारिश और 5 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

    भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग के...

    MP में पटवारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी, पात्रता और नियम तय

    भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

    More like this