More
    Homeखेलएशियन अंडर-23 एथलेटिक्स 2026: दूसरे दिन भारत ने जीते तीन कांस्य पदक,...

    एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स 2026: दूसरे दिन भारत ने जीते तीन कांस्य पदक, अभय सिंह ने 200 मीटर में बढ़ाया गौरव

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। चीन के ओर्डोस में आयोजित पहली एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। इनमें दो पदक 800 मीटर दौड़ में आए, जबकि तीसरा पदक युवा धावक अभय सिंह ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में जीतकर भारत की झोली में डाला।

    800 मीटर में शकील और भूमेश्वरी देवी ने जीता कांस्य

    पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में भारत के शकील ने 1:48.78 मिनट का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। वहीं, भारत के विनोद कुमार बी ने 1:49.10 मिनट के साथ चौथा स्थान हासिल किया और पदक से मामूली अंतर से चूक गए।

    महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में भूमेश्वरी देवी हुइद्रोम ने 2:10.20 मिनट का समय निकालकर भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में भारत की वैष्णवी राजेंद्र रावल ने 2:10.83 मिनट के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

    महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान की जोनबीबी हुकमोवा (2:08.41 मिनट) ने जीता, जबकि जापान की कुरुमी सुगुरे (2:09.42 मिनट) को रजत पदक मिला।

    अभय सिंह ने 200 मीटर में दिलाया तीसरा कांस्य

    पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में भारत के उभरते हुए स्प्रिंटर अभय सिंह ने 20.96 सेकंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

    अभय युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं और पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता धाविका सिमरन शर्मा के गाइड रनर के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

    इस स्पर्धा में चीन के यूवेन हुआंग ने 20.43 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक, जबकि जापान के कोटा उएमात्सु ने 20.58 सेकंड के साथ रजत पदक जीता।

    अन्य स्पर्धाओं में भी भारत का दमदार प्रदर्शन

    पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में भारत के शारुक खान ने 9:14.14 मिनट के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

    वहीं, डेकाथलॉन स्पर्धा में अभिजीत संजय भोसले ने 6610 अंक जुटाकर चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से मामूली अंतर से चूक गए।

    पहले दिन भारत ने जीता था स्वर्ण पदक

    चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। अस्तिक प्रधान, सैंड्रामोल साबू, सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन सांगले की भारतीय टीम ने 3:18.64 मिनट का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।

    इस स्पर्धा में चीन 3:18.74 मिनट के साथ दूसरे और फिलीपींस 3:25.28 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

    इसके अलावा पहले दिन भारत ने पुरुषों की 5000 मीटर, पुरुषों की डिस्कस थ्रो और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धाओं में भी पदक जीतकर शानदार शुरुआत की थी।

    भारत से आगे भी पदकों की उम्मीद

    दूसरे दिन तीन कांस्य पदकों के साथ भारतीय दल ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी है। कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी अभी भी पदक की दौड़ में हैं, जिससे आगामी मुकाबलों में भारत के पदक तालिका में और इजाफा होने की उम्मीद है।

    Latest articles

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...

    Nigeria Attack: कडुना में बंदूकधारियों का हमला, 30 लोगों की मौत

    अबूजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में एक बार फिर हिंसा ने भयावह रूप...

    More like this

    भोपाल शिव मंदिर विवाद: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा रजा के खिलाफ शिकायत

    भोपाल। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर...

    इंदौर नगर निगम : 103.42 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    इंदौर। इंदौर नगर निगम के चर्चित 103.42 करोड़ रुपए फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन...

    Gold Price Today: सोना 2,440 रुपये और चांदी 5,300रुपये  उछली

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा...