More
    Homeदेशदेशभर में मानसून का कहर: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, यूपी में 10 मौतें,...

    देशभर में मानसून का कहर: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, यूपी में 10 मौतें, राजस्थान में ट्रेनें रद्द

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को पूरे भारत को कवर कर लिया। सामान्य तौर पर मानसून को पूरे देश में पहुंचने में लगभग 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस वर्ष यह सफर केवल 36 दिनों में पूरा हो गया। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून की सक्रियता कम हो सकती है और देश के अधिकांश हिस्सों में करीब एक सप्ताह तक बारिश में कमी देखने को मिल सकती है।

    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से यमुनोत्री हाईवे बंद, 1000 यात्री फंसे

    उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 श्रद्धालु और यात्री रास्ते में फंस गए हैं।

    पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग भी चट्टानें गिरने से बाधित है। हरिद्वार में कई सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते राज्य के 10 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

    उत्तर प्रदेश में बारिश से 10 लोगों की मौत

    उत्तर प्रदेश के 69 शहरों में गुरुवार को तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई।

    -बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।
    -हरदोई में नदी में बहने से दो बहनों की मौत हो गई।
    -बिजनौर के नजीबाबाद में 306 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।
    -मौसम विभाग ने शुक्रवार को 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
    -खराब मौसम को देखते हुए मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद समेत 13 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

    राजस्थान में मकान ढहे, छह ट्रेनें रद्द

    राजस्थान में भारी बारिश के कारण धौलपुर में एक मकान गिरने से छह लोग मलबे में दब गए। वहीं अजमेर के किशनगढ़ में कच्चा मकान ढहने से माता-पिता और उनका बच्चा मलबे में फंस गए।

    बारिश के चलते रेलवे संचालन भी प्रभावित हुआ है। राज्य में 6 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई अन्य ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

    दिल्ली में जलभराव और ट्रैफिक जाम

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लगा और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारी

    पंजाब: मोहाली और चंडीगढ़ में रातभर बारिश हुई। पटियाला और फतेहगढ़ समेत सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।
    बिहार: 17 जिलों में बारिश और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
    हरियाणा: यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
    उत्तराखंड: नैनीताल और चंपावत समेत तीन जिलों में रेड अलर्ट तथा कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। भारी -बारिश के मद्देनजर कई जिलों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

    दो-तीन दिन बाद मानसून की रफ्तार हो सकती है धीमी

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ सकता है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...