More
    Homeदेशटीएमसी को बड़ा झटका, सुष्मिता देव समेत तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा...

    टीएमसी को बड़ा झटका, सुष्मिता देव समेत तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

    Published on

    spot_img

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तीनों नेताओं ने साल्टलेक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    यह घटनाक्रम राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के एक दिन बाद सामने आया है, जिससे बंगाल की सियासत में नई चर्चाओं और अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

    समिक भट्टाचार्य बोले- यह नीति परिवर्तन नहीं, एक अपवाद

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक चली राजनीति ने विकास की गति को प्रभावित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र के साथ सहयोग करने के बजाय टकराव की राजनीति की, जिससे प्रदेश के विकास पर असर पड़ा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर भरोसा जताते हुए तीनों नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि यह घटनाक्रम पार्टी की नीति में बदलाव का संकेत नहीं है, बल्कि एक अपवाद है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेताओं का स्वागत नहीं करती, लेकिन साफ-सुथरी छवि वाले लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं।

    राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

    राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा इन तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, इस संबंध में समिक भट्टाचार्य ने कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि “चर्चा चलने दीजिए।”

    सुष्मिता देव ने मोदी सरकार के कामकाज की सराहना की

    भाजपा में शामिल होने के बाद सुष्मिता देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों में हुए विकास को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य की तस्वीर भी असम, त्रिपुरा और ओडिशा की तरह बदल सकती है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है, जो देश के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    टीएमसी पर भी साधा निशाना

    सुष्मिता देव ने टीएमसी के भीतर उठ रहे सवालों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी के नेता स्वयं संगठन में सुधार और शुद्धिकरण की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के भीतर कई गंभीर मुद्दों को लेकर असंतोष है।

    सुखेंदु शेखर रॉय का दावा- भाजपा के काम से जनता संतुष्ट

    पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि केंद्र सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र के वादों को तेजी से पूरा कर रही है और जनता इससे संतुष्ट है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विकास कार्यों की रफ्तार और बढ़ेगी।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...