More
    Homeदेशरांची RSS कार्यालय हमले की जांच तेज: NIA ने 9 राज्यों के...

    रांची RSS कार्यालय हमले की जांच तेज: NIA ने 9 राज्यों के 20 ठिकानों पर की छापेमारी

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हुए बम हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा अभियान चलाया है। एजेंसी ने बुधवार को देश के नौ राज्यों में एक साथ 20 स्थानों पर छापेमारी कर मामले से जुड़े अहम सबूत जुटाने की कार्रवाई की।

    अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र में तीन और दिल्ली में दो स्थानों पर तलाशी ली गई। इसके अलावा बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी एक-एक स्थान पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की।

    जांच एजेंसी का मानना है कि रांची स्थित आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले के पीछे बहुराज्यीय नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य खंगाले गए हैं।

    एनआईए अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। एजेंसी छापेमारी से मिले साक्ष्यों का विश्लेषण कर हमले में शामिल अन्य आरोपियों और उनके नेटवर्क की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this