More
    Homeदेशजापान की PM सनाए ताकाइची भारत पहुंचीं, पालम एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    जापान की PM सनाए ताकाइची भारत पहुंचीं, पालम एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    Published on

    spot_img

    भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी पर होगी अहम चर्चा

    नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची शनिवार देर शाम तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। यह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की पहली यात्रा है, जबकि व्यक्तिगत रूप से भी उनका यह पहला भारत दौरा है।
    नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक सहयोग पर सकारात्मक संदेश दिया गया।
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए जापानी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची ने भी भारत आगमन पर खुशी जताई और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इन चर्चाओं में आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक रणनीतिक सहयोग प्रमुख रहेंगे।
    सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन सहित कई उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। दोनों देशों के बीच “स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप” को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।
    यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं, और भारत-जापान सहयोग को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    #JapanPMVisitIndia #IndiaJapanRelations #SanaeTakaichi #IndoPacific #StrategicPartnership

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this