More
    Homeमध्यप्रदेशKolkata Assembly Meeting: कोलकाता में होगी विधानसभा समितियों की अंतिम समीक्षा बैठक,...

    Kolkata Assembly Meeting: कोलकाता में होगी विधानसभा समितियों की अंतिम समीक्षा बैठक, अध्यक्षता करेंगे नरेंद्र सिंह तोमर

    Published on

    spot_img

    भोपाल। विधानसभा समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से गठित पीठासीन अधिकारियों की समीक्षा समिति की अंतिम बैठक 3 और 4 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा, कोलकाता में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

    लोकसभा द्वारा गठित इस समीक्षा समिति में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानमंडलों का प्रतिनिधित्व है। समिति की पहली बैठक 14 जुलाई 2025 को भोपाल और दूसरी बैठक 5 मई 2026 को जयपुर में आयोजित की जा चुकी है। अब तीसरी और अंतिम बैठक में विधानसभा समितियों से जुड़े विभिन्न सुझावों और सुधारों पर अंतिम चर्चा होगी, जिसके बाद अनुशंसाएं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी जाएंगी।

    पश्चिम बंगाल के विधायकों को देंगे संसदीय प्रशिक्षण
    बैठक के साथ आयोजित विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस के आमंत्रण पर श्री तोमर राज्य के विधायकों को प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, सदन की कार्यवाही और जनप्रतिनिधियों के संसदीय आचरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

    इस प्रशिक्षण सत्र के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने की दिशा में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    #NarendraSinghTomar #MadhyaPradeshAssembly #Kolkata #LegislativeCommittees #OmBirla #WestBengalAssembly #AssemblyNews #ParliamentaryAffairs #MPNews #IndiaNews

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this