More
    Homeमध्यप्रदेशMP Police News: DGP कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के काउंसिल जनरल की...

    MP Police News: DGP कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के काउंसिल जनरल की मुलाकात, ‘Safe Click 2.0’ और नशामुक्ति अभियान की सराहना

    Published on

    spot_img

    साइबर सुरक्षा, आधुनिक पुलिसिंग और सामुदायिक सहयोग पर हुई चर्चा, मप्र पुलिस के नवाचारों में दिखाई अंतरराष्ट्रीय रुचि

    भोपाल। मप्र पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा से सोमवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में नीदरलैंड के मुंबई स्थित कॉन्सुल जनरल नबील ताउआती ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आधुनिक पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, जन-जागरूकता अभियानों और आपसी सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कॉउंसिल जनरल के साथ मुंबई स्थित नीदरलैंड दूतावास के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार कौस्तुभ परिहार तथा कृषि सलाहकार प्रसाद पारते भी मौजूद रहे।

    बैठक के दौरान DGP कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, तकनीक आधारित पुलिसिंग और नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली के तहत किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने राज्यव्यापी ‘Safe Click 2.0’ अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न संस्थानों को जागरूक बनाना है।

    उन्होंने प्रदेश सरकार और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने, मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

    बैठक में साइबर सुरक्षा, जनसुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, जागरूकता कार्यक्रमों और दोनों देशों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान पर सकारात्मक चर्चा हुई। कॉन्सुल जनरल नबील ताउआती ने मध्यप्रदेश पुलिस के नवाचारों, जनहितकारी अभियानों और तकनीक आधारित पुलिसिंग की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग और संवाद को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई।

    मध्यप्रदेश पुलिस का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय संवाद से जनसुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आधुनिक पुलिसिंग के क्षेत्र में ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को नई गति मिलेगी।
    #MPPolice #DGPKailashMakwana #SafeClick2 #CyberSecurity #BhopalNews

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...