More
    Homeदेशराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: हाईकोर्ट में नई PIL दाखिल, रिटायर्ड जज...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: हाईकोर्ट में नई PIL दाखिल, रिटायर्ड जज की निगरानी में SIT जांच की मांग

    Published on

    spot_img

    हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सोमवार को होगी सुनवाई

    लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में एक नई जनहित याचिका (PIL) इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल की गई है। याचिका में पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल (SIT) से कराने की मांग की गई है। इस याचिका पर सोमवार, 29 जून को सुनवाई होने की संभावना है।

    मामला न्यायमूर्ति मनीष माथुर और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की ग्रीष्मकालीन अवकाश खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है। याचिका गांधीवादी अधिवक्ता विचार मंच के संयोजक दिलीप कुमार मिश्रा की ओर से दाखिल की गई है।

    याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार, अयोध्या के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय तथा भारतीय स्टेट बैंक की नयाघाट शाखा के शाखा प्रबंधक को पक्षकार बनाया गया है।

    याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय गबन की निष्पक्ष जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही, चढ़ावे के बैंक खाते का संचालन करने वाले सदस्यों के वित्तीय अधिकार समाप्त करने और बैंक खाते के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए जाएं, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।

    इस मामले ने पहले से ही राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा को जन्म दिया है। अब सभी की नजरें सोमवार को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां आगे की जांच और कार्रवाई की दिशा तय हो सकती है।

    Latest articles

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    More like this