More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या: 2 करोड़ की संपत्ति...

    भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या: 2 करोड़ की संपत्ति विवाद या साजिश?

    Published on

    spot_img

    ऐशबाग के सुदामा नगर में सनसनीखेज वारदात, रेलवे रिटायर्ड पति और नर्स रिटायर्ड पत्नी के शव घर में मिले; मौके से मिले तीन खाली कारतूस, CCTV और फॉरेंसिक जांच जारी

    भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके के सुदामा नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिटायर्ड दंपती हेमंत बारीक (70) और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव शुक्रवार रात उनके घर के बंद कमरे से खून से सने हालत में बरामद हुए।

    जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कुछ दूरी से फायरिंग की थी। हेमंत बारीक के सिर में एक गोली लगी, जबकि शकुंतला बारीक को दो गोलियां मारी गईं, जिनमें से एक सिर और दूसरी रीढ़ के पास धंसी मिली। घटनास्थल से पुलिस को तीन खाली कारतूस भी मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

    दंपती रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर थे और उनके पास करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात सामने आई है। दोनों लंबे समय से अपने मकान में अकेले रह रहे थे, जबकि कुछ हिस्से में किराए पर छात्र रहते थे।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले दो दिनों से दंपती घर से बाहर नहीं निकले थे। मृतका शकुंतला बारीक ने आखिरी बार अपनी भाभी से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने किसी खतरे का जिक्र नहीं किया था, हालांकि पति-पत्नी के बीच विवाद की बात जरूर सामने आई है।

    पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में लूट की आशंका नहीं है। मामला संपत्ति विवाद या निजी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

    शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या दो दिन पहले हुई थी और बाद में बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हो चुकी है।

    Latest articles

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...

    More like this

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...