More
    Homeमध्यप्रदेशMP UCC News: समान नागरिक संहिता पर मंथन अंतिम चरण में, नई...

    MP UCC News: समान नागरिक संहिता पर मंथन अंतिम चरण में, नई दिल्ली में उच्च स्तरीय समिति ने विधेयक के ड्राफ्ट पर की अहम बैठक

    Published on

    spot_img

    विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और संपत्ति से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा; जल्द राज्य सरकार को सौंपी जाएगी समिति की अंतिम रिपोर्ट

    भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। यूसीसी विधेयक का प्रारूप तैयार करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई ने की।

    बैठक में प्रस्तावित यूसीसी विधेयक (Uniform Civil Code Bill) के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, संपत्ति और अन्य नागरिक कानूनों से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। समिति का कार्य अब अंतिम चरण में है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपे जाने की संभावना है।

    बैठक में समिति के वरिष्ठ सलाहकार शत्रुघ्न सिंह सहित सदस्य अनूप नायर, प्रो. गोपाल शर्मा, बुधपाल सिंह और शोभा पैठणकर उपस्थित रहे।

    समिति के सदस्य सचिव अजय कटेसरिया ने बताया कि रिपोर्ट की ड्राफ्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट दो भागों में तैयार की जा रही है। पहले भाग में समिति की प्रमुख अनुशंसाएं शामिल होंगी, जबकि दूसरे भाग में राज्यभर में किए गए जन परामर्श और सुझावों का विस्तृत विवरण रहेगा।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार की बैठक में विधेयक के अंतिम प्रारूप पर व्यापक चर्चा हुई और समिति शीघ्र ही अपनी अनुशंसाओं के साथ अंतिम रिपोर्ट मध्यप्रदेश सरकार को सौंप देगी।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this