More
    Homeव्यापार2 दिन में चांदी ₹16 हजार टूटी, सोना ₹1.42 लाख पर; जानें...

    2 दिन में चांदी ₹16 हजार टूटी, सोना ₹1.42 लाख पर; जानें कीमतें क्यों फिसलीं

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज कमजोरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी 5,448 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 2.22 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले दो दिनों में ही चांदी के दाम करीब 16 हजार रुपए टूट चुके हैं।

    वहीं, 24 कैरेट सोना 2,817 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोना 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जून महीने में अब तक सोने की कीमतों में 14,285 रुपए और चांदी में 41,315 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

    जून में निवेशकों को बड़ा झटका

    1 जून 2026 को 24 कैरेट सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.63 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी। महीने भर में दोनों धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की नजरें बाजार पर बनी हुई हैं।

    साल की शुरुआत से अब तक कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

    वर्ष 2026 में सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड ऊंचाई और फिर बड़ी गिरावट का दौर देखा है।

    -31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था।
    -29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।
    -इसके बाद से सोना करीब 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

    इसी तरह,31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया। तब से अब तक चांदी की कीमत में 1.64 लाख रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है।

    Latest articles

    Bhopal Ganeshotsav 2026: बप्पा की एंट्री शुरू, गूंजे ‘गणपति मोरया’ के जयकारे

    भोपाल। गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही राजधानी भोपाल में उत्सव का माहौल बनने...

    भोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई, गोपाल और चांद चोर आएंगे सामने

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार इस वीकेंड भोपाल में दर्शकों से सीधे रूबरू...

    ‘हनुमान अंश’ ने छेड़ी बहस: क्या सिनेमा फिर लौटा रहा है समाज के खोए हुए मूल्य? दर्शकों ने दिए बेबाक जवाब

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने...

    MBBS Seats: देश में 13,186 नई सीटें बढ़ीं, MP को मिलीं 520 सीटें

    नई दिल्ली। मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग...

    More like this