More
    HomeदेशPadma Awards 2026: रोहित शर्मा को पद्मश्री, अलका याग्निक ने पीएम मोदी...

    Padma Awards 2026: रोहित शर्मा को पद्मश्री, अलका याग्निक ने पीएम मोदी के छुए पैर; 65 हस्तियों का सम्मान

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2026) 2026 के दूसरे चरण के समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए। इस दौरान 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री पुरस्कार दिए गए। खेल, कला, साहित्य, समाजसेवा और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

    समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं, प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक ने पद्म भूषण ग्रहण करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर सम्मान व्यक्त किया, जिसकी चर्चा पूरे कार्यक्रम में रही।

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस के.टी. थॉमस को जनसेवा और वरिष्ठ मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया, जिसे उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया।

    फिल्म जगत से अभिनेता आर. माधवन को पद्मश्री से नवाजा गया। ‘मैडी’ के नाम से लोकप्रिय माधवन ने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों और 1200 से ज्यादा टीवी कार्यक्रमों में काम किया है। उनके अलावा दिग्गज अभिनेता ममूटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

    खेल जगत में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया को भी पद्मश्री प्रदान किया गया। उन्हें भारतीय महिला हॉकी की ‘ग्रेट वॉल’ के रूप में जाना जाता है। वहीं, भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले रूस मूल के कोच व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

    समारोह में रूस की प्रसिद्ध भाषाविद् और इंडोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ. ल्यूडमिला खोखलोवा को भी पद्मश्री दिया गया। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं में कई महत्वपूर्ण पुस्तकें और शोधपत्र लिखे हैं।

    नागालैंड के संग्युसुंग पोंगनर अपनी पारंपरिक पोशाक के कारण समारोह का आकर्षण बने रहे, जबकि मध्य प्रदेश के समाजसेवी मोहन नागर को समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

    गौरतलब है कि वर्ष 2026 के लिए कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इससे पहले 25 मई को आयोजित पहले चरण के समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अभिनेता धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए गए थे।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...