More
    Homeमध्यप्रदेशमहिला आयोग की जनसुनवाई में AI का खतरनाक दुरुपयोग उजागर, फर्जी तस्वीरों...

    महिला आयोग की जनसुनवाई में AI का खतरनाक दुरुपयोग उजागर, फर्जी तस्वीरों से युवती को किया बदनाम

    Published on

    spot_img
    भोपाल। MP Women Commission Hearing
    मप्र राज्य महिला आयोग की संयुक्त जनसुनवाई में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न के कई गंभीर मामले सामने आए हैं। आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव और सदस्य साधना स्थापक की मौजूदगी में 22 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें घरेलू हिंसा के मामलों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग से जुड़े मामलों ने आयोग की चिंता बढ़ा दी है।
    शादी से इनकार पर AI से बनाई फर्जी तस्वीरें, साइबर सेल को सौंपा मामला

    जनसुनवाई में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी की बातचीत एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए एक युवक से चल रही थी। रिश्ता आगे न बढ़ने पर युवक ने बदले की भावना से AI तकनीक का इस्तेमाल कर युवती की फर्जी शादी, गोदभराई और अन्य भ्रामक तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

    महिला आयोग ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए मामले की जांच के लिए साइबर वेलनेस सेंटर को भेज दिया है। आयोग ने दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    शादी का झांसा देकर शोषण, पैसे लेकर मुकरा परिवार

    एक अन्य मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक युवक ने विवाह का झूठा वादा कर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की मां ने भी शादी कराने का भरोसा देकर उससे बड़ी रकम ली, लेकिन बाद में विवाह से साफ इनकार कर दिया।

    मामले को गंभीर मानते हुए महिला आयोग ने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति पर नर्स ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

    जनसुनवाई में एक महिला नर्स ने खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नर्स का आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और भ्रामक खबरें फैलाकर उसकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहा था।

    आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को संयुक्त बेंच के सामने उपस्थित कराया और आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करने के निर्देश दिए।

    मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए विशेष काउंसिलिंग शिविर

    सुनवाई के दौरान आयोग परिसर में ‘स्काई सोशल एनजीओ’ द्वारा विशेष मानसिक स्वास्थ्य एवं काउंसिलिंग शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिकों ने घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद और भावनात्मक तनाव से जूझ रही महिलाओं को परामर्श और मनोसामाजिक सहायता प्रदान की।

    महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग और तकनीक के दुरुपयोग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...