More
    Homeमध्यप्रदेशInternational Yoga Day 2026: भोपाल में हजारों युवाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    International Yoga Day 2026: भोपाल में हजारों युवाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    Published on

    spot_img

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मंत्री विश्वास सारंग के साथ युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल योगमय वातावरण में सराबोर नजर आई। बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब से लेकर टीटी नगर स्टेडियम तक आयोजित योग कार्यक्रमों में हजारों युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

    टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए युवाओं से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

    इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों युवा, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।

    मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के 192 देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत और योग की सार्वभौमिक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त जीवन का माध्यम है।

    कार्यक्रम में युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने यह साबित किया कि नई पीढ़ी फिटनेस, स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूक है। युवाओं का यह उत्साह विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका और सकारात्मक सोच को भी दर्शाता है।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this