More
    Homeमध्यप्रदेशHemant Khandelwal News: विजय सेवा न्यास ने 59 बेसहारा बच्चों की शिक्षा...

    Hemant Khandelwal News: विजय सेवा न्यास ने 59 बेसहारा बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा, स्कूल फीस के चेक वितरित

    Published on

    spot_img

    बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को बैतूल स्थित रामकृष्ण बगिया में आयोजित कार्यक्रम में 42 परिवारों के 59 बेसहारा बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए उनकी स्कूल फीस के चेक संबंधित विद्यालयों के संचालकों और प्राचार्यों को सौंपे। यह कार्यक्रम ‘विजय सेवा न्यास’ द्वारा आयोजित किया गया था।

    कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री के लिए प्रति छात्र 2,000 रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई। इसके अलावा बच्चों की परवरिश कर रहे अभिभावकों को 20-20 हजार रुपये तथा शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के परिवारों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

    विजय सेवा न्यास करेगा बच्चों के समग्र विकास की देखभाल
    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में संचालित विजय सेवा न्यास केवल बच्चों की शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनके समग्र विकास और भविष्य की जिम्मेदारी भी उठा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में भी सहायता की जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

    ‘राजनीति को सेवा का माध्यम’ बनाने की विरासत आगे बढ़ा रहा परिवार

    हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल ने राजनीति को सेवा का सशक्त माध्यम बनाया था। उनके निधन के बाद खंडेलवाल परिवार ने उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विजय सेवा न्यास की स्थापना की। न्यास पिछले कई वर्षों से ‘बेसहारा को सहारा’ अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों और परिवारों की मदद कर रहा है।
    उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में न्यास ने 41 बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन किया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 59 बच्चों तक पहुंच गई है।

    बच्चों के साथ परिवारों को भी आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से विजय सेवा न्यास विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से परिजनों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
    उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी सुविधा और पसंद के अनुसार विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया है तथा समाज के सहयोग से शिक्षा की यह मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है।

    ये खास रहे मौजूद

    कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, महेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Latest articles

    MP Weather Update: बारिश से मिली राहत, बिजली गिरने से 2 की मौत; 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को...

    MP में आदिवासी जमीन बिक्री पर गरमाई राजनीति: जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति से की जांच की मांग

    भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप भोपाल। मध्य प्रदेश में आदिवासियों की जमीनों की बिक्री...

    NEET UG 2026: MP में अभेद्य सुरक्षा कवच, CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर

    भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर 13,724 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा भोपाल। 21 जून...

    RBI Action: इस बैंक का लाइसेंस रद्द, 97.9% जमाकर्ताओं को मिलेगा पूरा पैसा

    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय संकट से जूझ रहे कर्नाटक के...

    More like this

    MP Weather Update: बारिश से मिली राहत, बिजली गिरने से 2 की मौत; 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को...

    MP में आदिवासी जमीन बिक्री पर गरमाई राजनीति: जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति से की जांच की मांग

    भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप भोपाल। मध्य प्रदेश में आदिवासियों की जमीनों की बिक्री...

    NEET UG 2026: MP में अभेद्य सुरक्षा कवच, CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर

    भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर 13,724 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा भोपाल। 21 जून...