More
    Homeमध्यप्रदेशPresident Droupadi Murmu आज से मध्यप्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर दर्शन से लेकर...

    President Droupadi Murmu आज से मध्यप्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर दर्शन से लेकर कूनो सफारी तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे प्रदेश के कई महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, श्योपुर और ग्वालियर तक फैला हुआ है।

    राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के स्वागत और विदाई की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। इसके लिए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत छह मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नियुक्त किया गया है।

    इंदौर से शुरू होगा राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश दौरा

    राष्ट्रपति मुर्मू 18 जून को इंदौर पहुंचेंगी। यहां से वे बैतूल जाएंगी, जहां ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित “एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

    इसके बाद राष्ट्रपति खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। वे मंदिर में आयोजित विशेष आरती में भी शामिल होंगी।

    अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

    19 जून को राष्ट्रपति मुर्मू अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस आयोजन में जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

    योग दिवस और दीक्षांत समारोह में भी रहेंगी मौजूद

    20 जून को राष्ट्रपति जबलपुर पहुंचेंगी। इसके बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

    इसी दिन वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगी।

    कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

    22 जून को राष्ट्रपति श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। कूनो में चीता संरक्षण परियोजना और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रयासों की जानकारी भी उन्हें दी जाएगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

    छह मंत्रियों को मिली विशेष जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न जिलों में मंत्रियों को “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नियुक्त किया है।

    तुलसीराम सिलावट – इंदौर और ग्वालियर
    नरेंद्र शिवाजी पटेल – बैतूल
    धर्मेंद्र भावसिंह लोधी – ओंकारेश्वर
    जगदीश देवड़ा – जबलपुर
    राकेश शुक्ला – श्योपुर

    इन मंत्रियों की जिम्मेदारी राष्ट्रपति की अगवानी, स्वागत और विदाई की व्यवस्थाओं का समन्वय करना होगा।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...