More
    Homeदेशममता की कोर्ट में दस्तक: भवानीपुर हार को हाईकोर्ट में दी चुनौती,...

    ममता की कोर्ट में दस्तक: भवानीपुर हार को हाईकोर्ट में दी चुनौती, काउंटिंग में गड़बड़ी और मारपीट का लगाया आरोप

    Published on

    spot_img

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ममता ने चुनाव परिणाम की वैधता पर सवाल उठाते हुए याचिका दायर की है और मामले की न्यायिक समीक्षा की मांग की है। विशेष बात यह रही कि वह स्वयं मंगलवार को हाईकोर्ट पहुंचकर याचिका दाखिल करने पहुंचीं।
    भवानीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया था। यह सीट लंबे समय तक ममता का राजनीतिक गढ़ मानी जाती रही है और वह यहां से तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं।

    मतगणना के दौरान गड़बड़ी का आरोप

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान कई अनियमितताएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि कुछ सीटों पर जानबूझकर मतगणना रोकी गई और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई। ममता का आरोप है कि उनके पोलिंग एजेंट को काउंटिंग सेंटर से जबरन बाहर निकाला गया और उन्हें भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा।
    उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों पर दबाव बनाकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

    काउंटिंग सेंटर के बाहर हुआ था विवाद

    रिजल्ट घोषित होने से एक दिन पहले भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर के बाहर राजनीतिक तनाव देखने को मिला था। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा का झंडा लगी एक कार को बिना जांच के स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में प्रवेश दिया गया। इस घटना को लेकर दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजी भी हुई थी।

    शुभेंदु अधिकारी ने आरोपों को बताया निराधार

    भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें “ड्रामेबाजी” करार दिया था। उन्होंने कहा था कि हार के बाद लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है और चुनाव परिणाम पूरी तरह निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत घोषित किए गए हैं।

    नंदीग्राम के बाद दूसरी बड़ी चुनावी चुनौती

    यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी ने चुनावी हार के खिलाफ अदालत का रुख किया हो। इससे पहले वर्ष 2021 में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी से मिली हार के बाद भी उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर परिणाम को चुनौती दी थी। उस समय भी टीएमसी ने मतों की दोबारा गिनती की मांग उठाई थी, जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकार नहीं किया था।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...