More
    Homeमध्यप्रदेश“जनता को बार-बार खड़ा क्यों करवा रहे हो?” मंच से भड़के शिवराज...

    “जनता को बार-बार खड़ा क्यों करवा रहे हो?” मंच से भड़के शिवराज सिंह चौहान, बोले- जनता भगवान है, मामा हमेशा उनके लिए खड़ा रहेगा

    Published on

    spot_img

    अशरफ अली 

    रायसेन/भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग ही अंदाज रायसेन जिले के सिलवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। मंच संचालन के दौरान जैसे ही संचालक ने उपस्थित लोगों से खड़े होकर शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करने की अपील की, वैसे ही शिवराज सिंह ने सार्वजनिक रूप से इस पर कड़ा एतराज जताया।

    उद्बोधन के लिए मंच पर पहुंचते ही उन्होंने संचालक को टोका और कहा, ‘यह बिल्कुल गलत है कि जनता को बार-बार खड़ा होने के लिए कहा जाए। जनता कोई मूर्ख नहीं है कि हर बार खड़े हो जाओ, खड़े हो जाओ कहा जाए। लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी है, जनता ही भगवान है।’ शिवराज सिंह चौहान ने भावुक अंदाज में कहा कि नेता जनता का सेवक होता है, मालिक नहीं। उन्होंने मंच से कहा, ‘आप सब बैठे रहिए, आपके लिए मामा हमेशा खड़ा रहेगा। जनता का सम्मान सर्वोपरि है और मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरे स्वागत के लिए लोगों को बार-बार खड़ा किया जाए।’ उनकी इस टिप्पणी के बाद सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके इस व्यवहार की सराहना की और सोशल मीडिया पर भी उनका यह अंदाज तेजी से चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने इसे जनता के प्रति उनके सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

    41 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

    सिलवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 41 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें पीआईयू के तहत 18.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छह विकास कार्य तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 22.82 करोड़ रुपये की लागत वाले 15 कार्य शामिल हैं। इसके अलावा नवीन सिविल अस्पताल भवन सहित कई अन्य परियोजनाएं भी जनता को समर्पित की गईं।

    पंचायतों के लिए साढ़े सात हजार करोड़ रुपये

    सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी नौ महीनों में मध्य प्रदेश की पंचायतों के विकास के लिए करीब 7,500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

    रायसेन में शुरू होगी ‘मामा कोचिंग क्लास’

    युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में ‘मामा कोचिंग क्लास’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी नौकरियों और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सकेगा।

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    केंद्रीय मंत्री ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना है। उन्होंने सफल महिला उद्यमियों के उदाहरण देते हुए महिलाओं से स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सिलवानी की सभा में विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ-साथ जनता के सम्मान को लेकर शिवराज सिंह चौहान का संदेश सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उनका यह बयान कि “जनता भगवान है और मामा हमेशा उनके लिए खड़ा रहेगा” कार्यक्रम की सबसे बड़ी सुर्खी बन गया।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...