More
    Homeदेशस्लोवाकिया पहुंचे पीएम मोदी, पारंपरिक ब्रेड-नमक से हुआ भव्य स्वागत; 33 साल...

    स्लोवाकिया पहुंचे पीएम मोदी, पारंपरिक ब्रेड-नमक से हुआ भव्य स्वागत; 33 साल में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

    Published on

    spot_img

    ब्रातिस्लावा/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय फ्रांस-स्लोवाकिया दौरे के दूसरे चरण में रविवार देर रात स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे। यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि स्लोवाकिया के 33 वर्षीय स्वतंत्र इतिहास में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां आधिकारिक दौरा किया है।

    ब्रातिस्लावा एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक स्लोवाक रीति-रिवाज के अनुसार उन्हें ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जिसे सम्मान, आतिथ्य और मित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे अहम मुलाकात

    प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि बातचीत के दौरान व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा सहयोग और कौशल विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

    स्लोवाकिया पहुंचने से पहले पीएम मोदी फ्रांस के नीस शहर में थे, जहां उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक की और ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    स्लोवाकिया में मजबूत हो रही भारतीय उपस्थिति

    स्लोवाकिया में वर्तमान में 9,200 से अधिक भारतीय रह रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या आईटी, तकनीकी सेवाओं और रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेक्टर से जुड़े पेशेवरों की है। स्लोवाकिया के शेंगेन क्षेत्र का हिस्सा होने के कारण भारतीयों को एक ही वीजा पर यूरोप के 26 देशों में यात्रा की सुविधा मिलती है।

    आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई गति

    स्लोवाकिया यूरोप के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माण केंद्रों में से एक है और यहां हर साल 10 लाख से अधिक वाहन निर्मित होते हैं। देश में वोक्सवैगन, किआ, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो जैसी वैश्विक कंपनियों की उत्पादन इकाइयां मौजूद हैं।

    भारत और स्लोवाकिया के बीच आर्थिक संबंध भी लगातार मजबूत हो रहे हैं। वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच लगभग 17 हजार करोड़ रुपये का द्विपक्षीय व्यापार दर्ज किया गया। भारत से मोबाइल फोन, ऑटो पार्ट्स, वस्त्र और तकनीकी उत्पादों का निर्यात किया जाता है, जबकि स्लोवाकिया से मशीनरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का आयात होता है।

    G7 समिट में भी होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 13 से 17 जून तक निर्धारित है। यात्रा के अंतिम चरण में वे फ्रांस के एवियान में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान उनकी कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात होने की संभावना है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ प्रस्तावित बैठक भी शामिल है।

    भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Latest articles

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    More like this

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    Women Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वें खिताब पर नजर; प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

    दुबई। Women Asia Cup Final : महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में रविवार...

    Tata Sons Listing: RBI ने NBFC रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन ठुकराया, IPO की राह खुली

    मुंबई।Tata Sons Listing : टाटा समूह की शीर्ष होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर...