More
    Homeमध्यप्रदेशनर्मदा परिक्रमा जीवन को भीतर से बदल देती है : ओमप्रकाश श्रीवास्तव

    नर्मदा परिक्रमा जीवन को भीतर से बदल देती है : ओमप्रकाश श्रीवास्तव

    Published on

    spot_img

    कायस्थम ने नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे ओमप्रकाश-भारती श्रीवास्तव दंपति का किया सम्मान

    भोपाल। कायस्थम मध्यप्रदेश द्वारा पुण्य सलिला मां नर्मदा की परिक्रमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुष्यंत संग्रहालय में आयोजित इस समारोह में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, पूर्व आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी भारती श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    र्मदा केवल नदी नहीं, भारतीय संस्कृति की जीवंत आध्यात्मिक धारा : मनोज श्रीवास्तव

    मुख्य वक्ता एवं राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मां नर्मदा भारतीय संस्कृति, आस्था और अध्यात्म की अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने नर्मदा को भारत के शरीर पर धारण किए गए यज्ञोपवीत की संज्ञा देते हुए कहा कि इसकी उत्पत्ति भगवान शिव के स्वेद से मानी जाती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा से प्राप्त अनुभव और आत्मज्ञान को समाज तक पहुंचाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने ओमप्रकाश एवं भारती श्रीवास्तव को अपने अनुभवों पर आधारित पुस्तक लिखने की सलाह दी, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस आध्यात्मिक धरोहर से परिचित हो सकें।

    निष्काम भाव से की गई नर्मदा परिक्रमा मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि

    नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर चुके पूर्व आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा कठिन, जोखिमपूर्ण और धैर्य की परीक्षा लेने वाली होती है, लेकिन यही मार्ग व्यक्ति को जीवन का वास्तविक दर्शन कराता है। उन्होंने कहा कि निष्काम भाव से की गई नर्मदा परिक्रमा उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

    उन्होंने कहा कि यह यात्रा व्यक्ति को अहंकार से मुक्त कर आत्मबोध की ओर ले जाती है। जीवन में अर्जित पद, प्रतिष्ठा और भौतिक उपलब्धियां एक समय बाद पीछे छूट जाती हैं, लेकिन नर्मदा तट पर मिलने वाला आत्मिक संतोष और सम्मान जीवनभर साथ रहता है।

    नर्मदा तट के लोगों की सेवा भावना ही परिक्रमा की सबसे बड़ी पूंजी

    ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि नर्मदा किनारे बसे लोगों का निस्वार्थ सहयोग और सेवा भावना परिक्रमा यात्रियों के लिए सबसे बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कई ऐसे अनुभव होते हैं, जो श्रद्धा और विश्वास को और अधिक दृढ़ बना देते हैं। उनके अनुसार नर्मदा परिक्रमा साधक को नई ऊर्जा देती है और उसके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाती है।

    महर्षि मार्कण्डेय ने की थी पहली नर्मदा परिक्रमा : भारती श्रीवास्तव

    भारती श्रीवास्तव ने नर्मदा नदी के पौराणिक इतिहास, उत्पत्ति और धार्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मां नर्मदा की प्रथम परिक्रमा महर्षि मार्कण्डेय द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि नर्मदा के वास्तविक स्वरूप और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव तभी संभव है, जब परिक्रमा तट से तट तक पूर्ण विधि-विधान के साथ की जाए।

    उन्होंने कहा कि नर्मदा पथ पर स्थित आश्रमों और स्थानीय लोगों की सेवा भावना आज भी जीवित है, जिसके कारण कोई भी परिक्रमावासी भूखा नहीं रहता। परिक्रमा प्रारंभ करने से पहले मार्ग, नियमों और आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी होना भी जरूरी है।

    कायस्थम ने किया नर्मदा परिक्रमावासी दंपति का अभिनंदन

    कार्यक्रम में नर्मदा परिक्रमा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं भारती श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। मनोज श्रीवास्तव तथा कायस्थम की ओर से उन्हें अभिनंदन-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अभिनंदन-पत्र का वाचन आर.पी. श्रीवास्तव ने किया।

    कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव ने कायस्थम के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश श्रीवास्तव की नर्मदा परिक्रमा पर आधारित एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने अत्यंत रुचि के साथ देखा।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...