More
    Homeमध्यप्रदेश12 साल की मोदी सरकार पर भाजपा का दावा: अंत्योदय से आत्मनिर्भर...

    12 साल की मोदी सरकार पर भाजपा का दावा: अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत तक बदली देश की तस्वीर

    Published on

    spot_img

    मीडिया संवाद कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान बोले- मध्यप्रदेश कृषि अर्थव्यवस्था का मॉडल राज्य, सीएम ने कार्यकाल को सिंहस्थ से जोड़ा

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भाजपा का मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी मौजूद रहे।

    गरीब कल्याण को शासन का केंद्र बनाया: खंडेलवाल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन को सत्ता नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। गरीब, किसान, महिला और युवा केंद्रित योजनाओं ने देश में विकास की नई धारा तैयार की है।

    अंत्योदय के विचार को जमीन पर उतारा: धर्मेंद्र प्रधान

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं और लगातार 4402 दिनों से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को व्यवहार में उतारकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छह वर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष मिलाकर भाजपा को केंद्र में 18 वर्षों तक देश सेवा का अवसर मिला है। इस दौरान सुशासन, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ी है और केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है। देश में ढाई लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

    कृषि अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश बना मिसाल

    धर्मेंद्र प्रधान ने मध्यप्रदेश को कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में देश का मॉडल राज्य बताया। उन्होंने कहा कि राज्य ने कृषि उत्पादन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत आज सेवा क्षेत्र और निर्यात के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं।

    12 साल का कार्यकाल सिंहस्थ जैसा: सीएम मोहन

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय परंपरा में 12 वर्ष का विशेष महत्व है। सिंहस्थ का आयोजन भी 12 वर्ष में एक बार होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल भी देश के लिए परिवर्तन और उपलब्धियों का कालखंड रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल लोक का निर्माण धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं और उनका नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों पर ले गया है। उन्होंने कहा कि भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) ने निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। साथ ही न्याय व्यवस्था में भारतीय मूल्यों और परंपराओं को पुनर्स्थापित करने का कार्य भी किया गया है।

    भाजपा ने गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

    कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप इकोसिस्टम, कृषि विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। नेताओं ने दावा किया कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...