More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई: युवक गिरफ्तार,...

    भोपाल में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई: युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिले पाकिस्तान लिंक 

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी भोपाल में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। एटीएस ने शुक्रवार सुबह काजी कैंप क्षेत्र स्थित नन्हें बी की मस्जिद के पास से उसे हिरासत में लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर 16 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कार्यरत था। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान से भेजी गई कथित जिहादी सामग्री वाली पीडीएफ फाइलें मिली हैं। इसी आधार पर उसके विदेशी संपर्कों और गतिविधियों की गहन जांच शुरू की गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी कथित रूप से विशेष प्रशिक्षण के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी ले रहा था। उसके ऑनलाइन नेटवर्क, सोशल मीडिया गतिविधियों और विदेशी संपर्कों की पड़ताल की जा रही है।

    देवबंद कनेक्शन की भी जांच

    जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के देवबंद स्थित मदरसे से जुड़े कुछ संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इन संपर्कों की भूमिका क्या रही और आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था।

    यूएपीए और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज

    एटीएस ने आरोपी के खिलाफ यूएपीए तथा राष्ट्रद्रोह से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रिमांड अवधि के दौरान उससे उसके नेटवर्क, गतिविधियों और संभावित सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

    डार्क एप और सोशल मीडिया खंगाले जा रहे

    जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कुछ डार्क एप्लीकेशनों के जरिए संदिग्ध समूहों से जुड़ा हुआ था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट, चैट रिकॉर्ड और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। एजेंसियों के अनुसार उसने गाजा के समर्थन में कई विवादित टिप्पणियां भी पोस्ट की थीं।

    गोपनीय ऑपरेशन में हुई गिरफ्तारी

    सूत्रों के मुताबिक पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों तक को पहले से नहीं दी गई थी। एटीएस अब मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि संभावित नेटवर्क और अन्य संदिग्धों तक पहुंचा जा सके।

    Latest articles

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    More like this

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...