More
    Homeदेशसंघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की...

    संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा टूटा

    Published on

    spot_img

    कानपुर/फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक Mohan Bhagwat की यात्रा के दौरान गुरुवार शाम शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई। पत्थर उस कोच से टकराया, जिसमें मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। घटना में कोच की खिड़की का शीशा टूट गया, हालांकि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत कानपुर से नई दिल्ली जा रहे थे। वे शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के ई-1 कोच में सवार थे। ट्रेन जब मक्खनपुर और फिरोजाबाद स्टेशन के बीच से गुजर रही थी, तभी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंका। पत्थर सीधे उस कोच की खिड़की से टकराया, जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

    घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। सुरक्षा कारणों से ट्रेन को बीच रास्ते में नहीं रोका गया। सूचना मिलते ही टूंडला जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात हो गए। शाम 7:34 बजे शताब्दी एक्सप्रेस के टूंडला जंक्शन पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने कोच का निरीक्षण किया और आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को शाम 7:41 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेलखंड के आसपास सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

    कानपुर में पारिवारिक समारोह में शामिल हुए थे भागवत

    इससे पहले मोहन भागवत गुरुवार दोपहर कानपुर में आयोजित एक पारिवारिक आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे। यह समारोह पूर्व भाजपा सांसद Satyadev Pachauri की बड़ी बेटी नीतू सिंह की पुत्री वसुंधरा और यश के विवाह पूर्व आयोजित किया गया था। दोनों का विवाह 21 जून को होना है। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष Satish Mahana, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री Surya Pratap Shahi, Yogendra Upadhyay तथा Bhupendra Chaudhary सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को देखते हुए शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

    Latest articles

    किसानों को ₹3308 करोड़ की सौगात: सीएम का खंडवा में पुलिस बटालियन और नई सड़क का भी ऐलान

    खंडवा। मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

    भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होगा BRICS सम्मेलन, ब्रिक्स देशोंं के संस्कृति मंत्री जुटेंगे

    मिंटो हॉल, रवीन्द्र भवन और कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होंगी अहम बैठकें भोपाल। मध्यप्रदेश की...

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    More like this

    किसानों को ₹3308 करोड़ की सौगात: सीएम का खंडवा में पुलिस बटालियन और नई सड़क का भी ऐलान

    खंडवा। मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

    भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होगा BRICS सम्मेलन, ब्रिक्स देशोंं के संस्कृति मंत्री जुटेंगे

    मिंटो हॉल, रवीन्द्र भवन और कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होंगी अहम बैठकें भोपाल। मध्यप्रदेश की...

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...