More
    Homeमध्यप्रदेशइंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत,...

    इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, शव दिल्ली भेजा गया

    Published on

    spot_img

    इंदौर। इंदौर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री Rajnath Singh के रिश्तेदार की मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात शिप्रा थाना क्षेत्र में हुआ। शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेज दिया गया, जहां से अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया ले जाया जाएगा।

    मृतक की पहचान प्रशांत सिंह (29) के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती स्थित गायघाट क्षेत्र के निवासी थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चचेरे भाई बताए जाते हैं।

    पुलिस के अनुसार, प्रशांत सिंह अपने तीन परिचितों के साथ किसी कार्य से देवास आए हुए थे। गुरुवार रात वे कार से इंदौर लौट रहे थे। शिप्रा क्षेत्र के पास किसी काम से उन्होंने वाहन रोका। जब वे दोबारा कार में बैठने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके साथियों ने तत्काल उन्हें अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    हादसे के बाद बस चालक फरार

    घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    भाजपा नेता और  अधिकारी पहुंचे अस्पताल

    हादसे की जानकारी मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सहित भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विशेष अनुमति के बाद देर रात करीब तीन बजे पोस्टमॉर्टम कराया गया। शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेज दिया गया।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this