More
    HomeखेलUS Open 2026: अल्कारेज का सफर खत्म, बेन शेल्टन ने 5 सेट...

    US Open 2026: अल्कारेज का सफर खत्म, बेन शेल्टन ने 5 सेट के रोमांच में दी मात

    Published on

    spot_img

    न्यूयॉर्क। यूएस ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अमेरिका के आठवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने डिफेंडिंग चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्कारेज को पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। करीब साढ़े चार घंटे चले मुकाबले में शेल्टन ने अल्कारेज को 6-7, 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 (10-7) से शिकस्त दी।

    निर्णायक टाई ब्रेक में शेल्टन ने मारी बाजी

    मुकाबले का पहला सेट अल्कारेज ने टाई ब्रेक में अपने नाम किया। इसके बाद शेल्टन ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-1 और तीसरा सेट 6-3 से जीत लिया। चौथे सेट में अल्कारेज ने पलटवार करते हुए 6-1 से जीत दर्ज की और मुकाबला निर्णायक सेट में पहुंच गया।

    पांचवें सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। स्कोर 6-6 होने के बाद टाई ब्रेक में शेल्टन ने संयम बनाए रखा और 10-7 से जीत हासिल कर अल्कारेज की खिताब बचाने की उम्मीदें खत्म कर दीं।

    सेमीफाइनल में टियाफो से होगा मुकाबला

    अब सेमीफाइनल में शेल्टन का सामना अमेरिका के ही फ्रांसिस टियाफो से होगा। टियाफो ने क्वार्टर फाइनल में मिशेलसन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6 (10-6) से हराया। यह मुकाबला भी चार घंटे 38 मिनट तक चला।

    दूसरी बार यूएस ओपन सेमीफाइनल में शेल्टन

    23 वर्षीय शेल्टन के लिए यह यूएस ओपन में दूसरा सेमीफाइनल है। इससे पहले वह 2023 में भी अंतिम चार में पहुंचे थे। इसके अलावा 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। अब उनकी नजर पहली ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी पर है।

    यूएस ओपन 2026 में शेल्टन का सफर

    पहले दौर में ग्रीक्सपूअर को हराया।
    दूसरे दौर में हुर्काज को शिकस्त दी।
    तीसरे दौर में शापोवालोव को मात दी।
    राउंड ऑफ 16 में सितसिपास को सीधे सेटों में हराया।
    क्वार्टर फाइनल में अल्कारेज को पांच सेट में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

    अल्कारेज का आठवां ग्रैंड स्लैम जीतने का इंतजार बढ़ा

    23 वर्षीय अल्कारेज लगातार दूसरी बार यूएस ओपन खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरे थे, लेकिन क्वार्टर फाइनल में उनका सफर थम गया। वह अब तक सात ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। उनके नाम 2022 और 2025 यूएस ओपन, 2023 और 2024 विंबलडन, 2024 और 2025 फ्रेंच ओपन तथा 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब है।

    महिला एकल में पेगुला और सबालेंका सेमीफाइनल में

    महिला एकल क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला ने हमवतन एमा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दो घंटे 21 मिनट चले मुकाबले में पेगुला ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की।
    सेमीफाइनल में उनका सामना दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका से होगा। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को 7-6(1), 3-6, 7-6(7) से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

     

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...