More
    Homeदेशलाल किला ब्लास्ट केस: NIA की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान,...

    लाल किला ब्लास्ट केस: NIA की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 14 आरोपी; 9 सितंबर को अगली सुनवाई

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। Red Fort Blast Case दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार विस्फोट मामले में विशेष एनआईए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दाखिल आरोप पत्रों का शनिवार को संज्ञान लिया। मामले में मृत आरोपी उमर उन नबी समेत कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की है।

    12 आरोपियों के खिलाफ पहले दाखिल हुई थी चार्जशीट

    NIA ने जांच पूरी करने के बाद पहले 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर दो अन्य आरोपियों के खिलाफ बाद में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया। विशेष अदालत ने दोनों आरोप पत्रों का संज्ञान ले लिया है।

    विस्फोट में एक आरोपी की हुई थी मौत

    मामले में आरोपी बनाए गए 14 लोगों में उमर उन नबी भी शामिल है, जिसकी विस्फोट में ही मौत हो गई थी। एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है और जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ अब न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    9 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    अदालत द्वारा NIA की चार्जशीट का संज्ञान लिए जाने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। विशेष एनआईए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की है। इस सुनवाई में मामले की आगे की कार्रवाई को लेकर दिशा तय की जा सकती है।

    Latest articles

    एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों पर विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। MP Naib Tehsildar Exam: मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार...

    भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद: ट्रैफिक एसीपी के घर 10 लाख की चोरी, 6 लाख कैश और जेवर ले उड़े

    भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस...

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात, दुनिया की आधी आबादी वाले समूह की बढ़ती ताकत

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: राजधानी नई दिल्ली में शनिवार से 18वें BRICS शिखर...

    सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली

    भोपाल। राजधानी भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर की कैंटीन में...

    More like this