More
    HomeदेशRam Mandir को मिला पहला CEO: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे...

    Ram Mandir को मिला पहला CEO: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे संचालन की कमान, ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल

    Published on

    spot_img

    अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। बुधवार को मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

    बैठक में ट्रस्ट के तीन नए सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई। इनमें अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और अयोध्या की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव को ट्रस्ट की नई महिला ट्रस्टी बनाया गया है।

    करीब चार दशक का सैन्य अनुभव

    पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक तक सेवाएं दे चुके हैं। वह मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 6 दिसंबर 1986 को फाइटर पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था।

    सैन्य करियर के दौरान उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के विमानों पर उड़ान भरी और 3,000 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव हासिल किया। वह कमांडिंग-इन-चीफ जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं।

    ट्रस्ट में तीन नए सदस्य

    राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल किए गए नए सदस्यों में अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और अयोध्या की निर्मला यादव शामिल हैं।
    ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों में के. परासरन संस्थापक सदस्य, महंत नृत्यगोपालदास अध्यक्ष, स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज कोषाध्यक्ष और कृष्ण मोहन अंतरिम महासचिव हैं। इसके अलावा विभिन्न संतों और निर्मोही अखाड़े के प्रतिनिधि भी ट्रस्ट में सदस्य हैं।

    पदेन एवं सरकारी सदस्यों में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशांत लोखंडे, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि संजय प्रसाद और अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी शामिल हैं।

     

     

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...