More
    Homeदेशजेल में बंद पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना के फोन से...

    जेल में बंद पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना के फोन से मिले 90 पोर्न वीडियो

    Published on

    spot_img

    बेंगलुरु। जेल में बंद पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल फोन से करीब 90 अश्लील वीडियो मिलने का मामला सामने आया है। बेंगलुरु सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान फोन बरामद किया गया था। फिलहाल फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

    जांच एजेंसियां मोबाइल में मौजूद वीडियो, तस्वीरों और अन्य डिजिटल डेटा की जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये सामग्री फोन में कहां से आई और क्या इसका किसी आपराधिक मामले से संबंध है।

    जेल में छापेमारी के बाद दर्ज हुई नई FIR

    सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को बेंगलुरु सेंट्रल जेल में छापेमारी की थी। इस दौरान प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल फोन मिलने के बाद उनके खिलाफ नई FIR दर्ज की गई है। जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

    प्रज्वल रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वे महिलाओं से दुष्कर्म के एक मामले में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

    मेड ने लगाया था कई बार दुष्कर्म का आरोप

    प्रज्वल के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने अप्रैल 2024 में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि प्रज्वल ने 2021 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने यह भी आरोप लगाया था कि घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी गई।

    इस मामले में कोर्ट ने 18 जुलाई 2025 को सुनवाई पूरी की थी। प्रज्वल के खिलाफ दुष्कर्म, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं में आरोप तय किए गए थे।

    पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पेशल कोर्ट ने 1 अगस्त 2025 को प्रज्वल रेवन्ना को दोषी ठहराया था। अगले दिन 2 अगस्त को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 11.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 11.25 लाख रुपए पीड़िता को देने का आदेश दिया गया था।

    प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म के तीन अन्य मामले भी चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई अभी जारी है।

    Latest articles

    एमपी में नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों पर विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन

    भोपाल। MP Naib Tehsildar Exam: मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार...

    भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद: ट्रैफिक एसीपी के घर 10 लाख की चोरी, 6 लाख कैश और जेवर ले उड़े

    भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस...

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात, दुनिया की आधी आबादी वाले समूह की बढ़ती ताकत

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: राजधानी नई दिल्ली में शनिवार से 18वें BRICS शिखर...

    सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली

    भोपाल। राजधानी भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर की कैंटीन में...

    More like this