More
    HomeदेशDelhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत;...

    Delhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; छत का ताला तोड़कर बचाई गईं जानें

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत की पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी थी। देखते ही देखते आग और घना धुआं पूरी इमारत में फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। मृतकों में एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। फायर विभाग के मुताबिक, रात 2:35 से 2:37 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिली। घटना तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर-1 स्थित एक इमारत में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब 3:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

    छत का ताला तोड़कर किया गया रेस्क्यू

    राहत कार्य के दौरान दमकल कर्मियों को पता चला कि कई लोग ऊपरी मंजिलों पर फंसे हुए हैं। छत का गेट बंद होने के कारण टीम ने ताला तोड़कर वहां पहुंच बनाई और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दो युवतियों को छत से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई दहशत की कहानी

    एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आग लगने के बाद पार्किंग में खड़े वाहनों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने और लोगों को बचाने का प्रयास किया। पीछे की ओर से साड़ियों की मदद से लोगों को नीचे उतारा गया, जबकि कुछ लोगों को निकालने के लिए सुरक्षा ग्रिल काटनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत में कुल नौ परिवार रहते हैं। घटना के समय करीब 20 से 22 लोग भवन में मौजूद थे।

    कई वाहन जलकर खाक

    फायर विभाग के एडीओ यशवंत मीणा ने बताया कि आग में तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल पूरी तरह जल गई। आग और धुएं का असर ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक रहा, जिससे निचली मंजिलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि संकरी गली में स्थित इमारत होने के कारण दमकल और बचाव दल को राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    Latest articles

    भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होगा BRICS सम्मेलन, ब्रिक्स देशोंं के संस्कृति मंत्री जुटेंगे

    मिंटो हॉल, रवीन्द्र भवन और कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होंगी अहम बैठकें भोपाल। मध्यप्रदेश की...

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    More like this

    भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होगा BRICS सम्मेलन, ब्रिक्स देशोंं के संस्कृति मंत्री जुटेंगे

    मिंटो हॉल, रवीन्द्र भवन और कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होंगी अहम बैठकें भोपाल। मध्यप्रदेश की...

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...