More
    HomeदेशBJP की टीम नबीन में MP का दबदबा: लाल सिंह आर्य उपाध्यक्ष,...

    BJP की टीम नबीन में MP का दबदबा: लाल सिंह आर्य उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल महामंत्री; वीडी शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, राम माधव समेत कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। मध्य प्रदेश के नेताओं को भी संगठन में अहम स्थान मिला है। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

    लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    भाजपा की नई टीम में मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, एस. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद कर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

    गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महामंत्री

    मध्य प्रदेश से गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उनके साथ विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

    बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

    कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

    मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर उनके साथ के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेश, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है।

    वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया

    मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु दत्त शर्मा यानी वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है।

    बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा की कमान

    मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, डॉ. मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

    पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया

    नई टीम में केंद्रीय स्तर पर पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

    संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर को नॉर्थ-ईस्ट सह-संयोजक बनाया गया है।

    मीडिया और सोशल मीडिया टीम भी घोषित

    अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। मध्य प्रदेश से आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव भी मीडिया सह-संयोजक होंगे।

    दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है, जबकि प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

    MP के नेताओं को मिली अहम भूमिका

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के नेताओं को संगठन के अलग-अलग स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री, वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव माना जा रहा है।

     

    Latest articles

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

    मप्र: CM मोहन यादव के दिल्ली दौरों से भाजपा में सियासी हलचल

    भोपाल। Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन में संभावित बदलाव की...

    More like this

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...