More
    Homeदेशबागपत एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप पलटने से 5 श्रद्धालुओं की मौत,...

    बागपत एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप पलटने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 27 घायल

    Published on

    spot_img

    बागपत। Baghpat Accident: उप्र के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा सडक़ हादसा हो गया। यहां बड़ागांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में कुल 32 लोग सवार थे। सभी राजस्थान स्थित गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव अलाहपुर, थाना उझानी, जिला बदायूं लौट रहे थे। बड़ागांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर से टकराने के बाद सडक़ पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी खेकड़ा और बागपत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया है।

    हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।

    पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप के अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this