More
    Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ में दर्दनाक हादसा: डैम में गिरी कार, 5 लोगों की मौत;...

    राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: डैम में गिरी कार, 5 लोगों की मौत; क्रेन से निकाला गया वाहन

    Published on

    spot_img

    राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीलखेड़ी जोड़ के पास शुजालपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डैम (तालाब) में जा गिरी। कार कुछ ही पलों में पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कार पूरी तरह पानी में डूब चुकी थी, इसलिए क्रेन की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। वाहन से पांच शव बरामद किए गए, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

    मृतकों की पहचान की जा रही है

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक शाजापुर जिले के अरनिया खुर्द और अवंतीपुर बड़ोदिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। एक मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान गोविंद तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य मृतकों के नाम शंकरलाल और रोहित पटेल सामने आए हैं। शेष मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

    कार में कितने लोग थे, पुलिस कर रही पुष्टि

    खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि फिलहाल कार से पांच लोगों को बाहर निकाला गया है और सभी की मौत हो चुकी है। हालांकि कार में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि की जा रही है। किसी अन्य व्यक्ति के वाहन में होने की आशंका को देखते हुए कुछ समय तक आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान भी चलाया गया।

    तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह!

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार तेज रफ्तार होने के कारण चालक का नियंत्रण खो बैठी और सीधे डैम में जा गिरी। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गांव में पसरा मातम

    दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही अरनिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। एक ही हादसे में पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

     

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...