More
    Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी सदन में चर्चा से भाग रहे, हर दिन बदल रहे...

    राहुल गांधी सदन में चर्चा से भाग रहे, हर दिन बदल रहे ‘गोलपोस्ट’: हेमंत खण्डेलवाल

    Published on

    spot_img

    भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यदि देश के मुद्दों पर चर्चा और सरकार से जवाब चाहिए तो उन्हें संसद चलने देनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हर सवाल का जवाब देने के लिए सदन में तैयार हैं।

    खण्डेलवाल ने कहा कि सवाल पूछना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार का जवाब सुनना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि नीट और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा हो चुकी है और पेपर लीक के खिलाफ कानून भी सख्त किया गया है। इसके बावजूद राहुल गांधी नए-नए मुद्दे उठाकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।

    जंतर-मंतर के छात्रों पर राजनीति का आरोप

    खण्डेलवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों पर गोली चलने की बात गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति स्पष्ट कर चुकी है, फिर भी राहुल गांधी संसद में चर्चा से बच रहे हैं।
    उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हर दिन अपना ‘गोलपोस्ट’ बदल रहे हैं। उन्हें आशंका है कि संसद में विस्तृत चर्चा होने पर उनके लगाए आरोपों की वास्तविकता सामने आ जाएगी।

    झारखंड के छात्रों पर चुप्पी क्यों?

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस, वाटर कैनन और बैरिकेडिंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी दिल्ली के छात्रों के मुद्दे पर सक्रिय हैं, लेकिन झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई पर चुप क्यों हैं।

    खण्डेलवाल ने इसे कांग्रेस का छात्रों के मुद्दे पर ‘दोहरा मापदंड’ बताते हुए कहा कि भाजपा छात्रों के हित और उनके भविष्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी को संसद में चर्चा का सामना करने की चुनौती देते हुए कहा कि हंगामे के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से मुद्दों पर बहस होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि संसद देश की जनता की आवाज है और इसे राजनीतिक स्वार्थ के लिए बंधक नहीं बनाया जा सकता।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...