More
    Homeमध्यप्रदेशनर्मदा पर MP के हितों से समझौता? कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा...

    नर्मदा पर MP के हितों से समझौता? कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, ₹7,669 करोड़ के दावे पर मांगा श्वेत पत्र

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नर्मदा नदी के जल बंटवारे और राज्य के अधिकारों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने नर्मदा से जुड़े मुद्दों पर गुजरात और केंद्र सरकार के सामने मध्य प्रदेश के हितों से समझौता किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूरे मामले पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

    भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुणाल चौधरी ने कहा कि नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवनरेखा है और इसका अधिकांश जलग्रहण क्षेत्र प्रदेश में होने के बावजूद राज्य अपने हिस्से के पानी का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मध्य प्रदेश के हितों की अनदेखी की गई।

    कांग्रेस नेता का दावा है कि नर्मदा वाटर डिस्प्यूट्स ट्रिब्यूनल के फैसले के तहत मध्य प्रदेश को 18.25 मिलियन एकड़ फीट (MAF) पानी आवंटित किया गया था, लेकिन प्रदेश आज भी अपने हिस्से के पूरे पानी का उपयोग नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि कई सिंचाई परियोजनाएं और नहरें वर्षों से अधूरी हैं, जिससे किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा।

    कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े डूब क्षेत्र की सरकारी जमीनों और संपत्तियों के मुआवजे में भी मध्य प्रदेश के साथ अन्याय हुआ। उनके अनुसार, गुजरात पर प्रदेश का ₹7,669 करोड़ का दावा था, लेकिन सरकार ने इसे छोड़कर उल्टे ₹550 करोड़ देने पर सहमति जताई, जो प्रदेश के हितों के खिलाफ है।
    उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास परियोजनाओं में देरी और लागत बढ़ने का भी आरोप लगाया। बरगी डायवर्जन परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना तय समय और लागत में पूरी नहीं हो सकी, जिससे किसानों और सिंचाई व्यवस्था को नुकसान हुआ।

    कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित हजारों आदिवासी परिवार आज भी पूर्ण पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि विस्थापितों को सिंचित भूमि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं अब तक पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।

    कुणाल चौधरी ने मुख्यमंत्री से नर्मदा परियोजनाओं की स्थिति, अधूरी सिंचाई योजनाओं, बरगी डायवर्जन परियोजना की बढ़ी लागत, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और प्रदेश के हिस्से के पूरे पानी के उपयोग की समयसीमा पर श्वेत पत्र जारी कर जनता के सामने तथ्य रखने की मांग की।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...